एक्सप्लोरर

MP Election 2023: सिंधी वोटर्स बनेंगे कांग्रेस के लिए 'संजीवनी'? इंदौर-4 सीट पर टूट जाएगा बीजेपी का तिलिस्म? जानें पूरा समीकरण

Inodre-4 Assembly Constituency: मध्य प्रदेश की इंदौर-4 विधानसभा सीट पर 33 सालों बीजेपी का कब्जा रहा है. वर्तमान में यहां से मालिनी गौड़ विधायक हैं और पार्टी ने उन पर दोबार भरोसा जताया है.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर में 9 में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, जिसमें इंदौर-4 विधानसभा सीट भी शामिल है. इस सीट पर कांग्रेस ने सिंधी कार्ड खेला है. कांग्रेस ने इस बार सिंधी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार कर 80 के दशक का इतिहास दोहराना चाहती है. उस दौरान नंदलाल माता ने इस सीट को जीत कर कांग्रेस के नाम किया था. इस बार भी इंदौर चार नंबर विधानसभा में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने राजा मंधवानी को टिकट देकर मैदान में उतारा है. 

बात करें प्रदेश में सत्तासीन बीजेपी की, तो इस बार भी बीजेपी आलाकमान ने परंपरागत सीट को कायम रखते हुए कोई नया उम्मीदवार नहीं उतारा है. पार्टी ने यहां से स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ की पत्नी मालिनी गौड़ को ही टिकट दिया है. मालिनी गौड़ ही यहां से वर्तमान में विधायक हैं और वह इंदौर महापौर भी रह चुकी हैं. ये सीट पिछले तीस सालों से गौड़ परिवार के कब्जे में है. इस सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने के लिए लगातार जद्दोजहद कर रही है, हालांकि उसे कामयाबी नहीं मिल रही है. 

इंदौर-4 से क्या हैं समस्याएं?
कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी पार्टी में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. ये क्षेत्र सिंधी बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है और सिंधी वोटर्स पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. हालांकि क्षेत्र में विकास के कई काम होना बाकी है जो अभी नहीं हुए हैं. इस क्षेत्र में यातायात सबसे बड़ी समस्या है, जिसे अब तक हल नहीं किया जा सका है. महू नाका चौराहा से लेकर रणजीत हनुमान और अन्नपूर्णा मंदिर तक, दोनों सड़कों पर खूब जाम लगता है. इस बार दोनों ही प्रत्याशियों ने जीत कर लोगों की समस्याओं का निदान करने का वादा कर रहे हैं. 

टिकट मिलते ही मंदिर पहुंचे राजा मंधवानी
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी आधिकारिक तौर पर चुनावी रण की घोषणा होते ही रणजीत हनुमान बाबा के मंदिर में पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा माता मंदिर और छत्रीबाग के झूलेलाल मंदिर में भी जाकर दर्शन किए.  राजा मंधवानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पिछले 25 सालों से समाज के साथ जुड़े रहने और सेवा कार्य करने के दम पर ही चुनाव के मैदान में हैं. इसको लेकर उन्होंने आगामी चुनाव में जीत का दावा किया है. मंधवानी ने कहा, बीजेपी जिसे अयोध्या मानती है, उसे असली अयोध्या के रूप में परिवर्तित करने का कार्य हम करेंगे.

अन्नपूर्णा माता मंदिर में पूजा करने के दौरान राजा मंधवानी के साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी मौजूद थे. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस ने एक बार फिर सिंधी समाज के प्रति अपना विश्वास जताया है और इस समाज को अवसर दिया है. उन्होंने वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अब समाज के लोगों को भी कांग्रेस का साथ देना चाहिए.

बड़े-बड़े नेताओं से मालिनी गौड़ ले रही आशीर्वाद
इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक मालिनी गौड़ बड़े नेताओं के घर जाकर उनका आशीर्वाद ले रही हैं. इंदौर में सुमित्रा महाजन, सत्यनारायण सत्तन, विष्णु प्रसाद शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय जैसे बड़े नेताओं के घर पहुंच कर मालिनी गौड़ ने सभी से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया. मालिनी गौड़ से पहले उनके पति लक्ष्मण सिंह गौड़ तीन बार विधायक रह चुके हैं. 2008 में उनकी मृत्यु के बाद बीजेपी ने मालिनी गौड़ को पार्टी के टिकट दिया और पिछले 15 सालों से वह यहां की विधायक हैं. 

ये भी पढ़ें: Watch: रतलाम में तेंदुए ने रेलवे कर्मचारी पर किया हमला, इलाके में फैली दहशत

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget