एक्सप्लोरर

MP Politics: रूठे-रूठे पिया की तरह मनाए जा रहे कार्यकर्ता, जानें कौन सी कवायद कर रही है बीजेपी और कांग्रेस

MP News: मध्य प्रदेश की राजनीति में अब झंडा उठाने वाले कार्यकर्ता की पूछ-परख बढ़ गई है. जो पार्टी कार्यकर्ता को साध लेगी, उसके लिए सत्ता तक पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की स्थिति रूठे-रूठे पिया की तरह है. उन्हें मनाने के लिए पार्टियों को जमकर पसीना आ रहा है. प्रदेश में छह माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल आम वोटरों के साथ-साथ अपने दल के अंतिम सिपाही यानी कार्यकर्ता को भी साधने में जुटे हुए हैं. बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को खुश करने और उत्साहित करने के लिए राजनीतिक दलों के आला नेता मैदान में उतर चुके हैं. उन्हें सरकार बनने और तरह-तरह के लाभ के प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं.

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजनीति में सरकार बनने पर अब तक पार्टी के बड़े नेताओं को ही तवज्जो मिलती रही है. इससे उसका कैडर बेहद नाराज रहता है. लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के अंतिम सिपाही पर भी दांव खेला जा रहा है. बीजेपी हो या फिर कांग्रेस दोनों ने ही अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरू कर दिया है.

कांग्रेस चली बीजेपी के रास्ते

सबसे पहले बात करें कांग्रेस पार्टी तो वह पिछले 70 सालों से मास पॉलिटिक्स करती आई है. यानी कि जिस नेता के पीछे भीड़ तंत्र है, वह नेता है लेकिन अब कांग्रेस ने अपनी कार्यशैली में बड़ा बदलाव किया है. कांग्रेस भी बीजेपी की तरह कैडर सिस्टम को अपना रही है. यही वजह है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हर विधानसभा सीट पर जाकर ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की बैठक में ले रहे हैं. कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया का कहना है कि कांग्रेस ने 2018 के पहले कैडर सिस्टम पर काम करना शुरू कर दिया था, जो अब नजर आने लगा है. आज के समय कांग्रेस के पास कैडर भी है और लीडर भी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बालाघाट जिले के प्रभारी आलोक मिश्रा का कहना है कि इस बार सरकार बनने पर कार्यकर्ता बिल्कुल भी उपेक्षित महसूस नहीं करेगा. हमारे नेता कमलनाथ में साफ कहा है कि कार्यकर्ताओं की पहुंच सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक होगी. बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के परिचय पत्र तक बनाए जा रहे हैं ताकि सरकार बनने पर उन्हें सीधे मुख्यमंत्री दफ्तर तक एंट्री मिल सके.

बीजेपी का कैडर भी है नाराज

इधर, बीजेपी ने हमेशा से जमीनी कार्यकर्ता को बढ़ाने का काम किया है. यही वजह है कि बीजेपी चुनाव के देखते हुए कांग्रेस के बूथ लेवल मैनेजमेंट को अपनी पार्टी की नकल बता रही है. सांसद राकेश सिंह का कहना है नकल करने के लिए भी अक्ल लगाने की जरूरत होती है. कांग्रेस लाख कोशिश कर ले लेकिन बीजेपी जैसा समर्पित कार्यकर्ता कहां से लाएगी.

इस तरह तैयार होता है बीजेपी का कार्यकर्ता

यहां बता दें कि भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने बूथ एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को चार्ज रखने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाती रहती है. एक ऐप के माध्यम से बीजेपी ने अपने निचले लेवल तक के कैडर की मॉनिटरिंग का सिस्टम बना रखा है. हालांकि,कहा जा रहा है इस बार अनुशासित रहने वाला बीजेपी का कैडर सरकार के कामकाज से बेहद नाराज है. चर्चा तो यह भी है कि जल्द ही पार्टी कैडर को कुछ लाभ पहुंचाने का सिस्टम भारतीय जनता पार्टी बनाने जा रही है.

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश की राजनीति में अब झंडा उठाने वाले कार्यकर्ता की पूछ-परख बढ़ गई है. जो पार्टी कार्यकर्ता को साध लेगी, उसके लिए सत्ता तक पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा. यह सर्वविदित है कि आम जनता को पोलिंग बूथ तक लाने का असल काम तो यही कार्यकर्ता करता है.

ये भी पढ़ें:- MP: बंद कमरे में देखे जाएंगे हनी ट्रैप से जुड़े वीडियो, SIT ने कहा- 'CD में अंतरंग सीन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget