एक्सप्लोरर

MP Election Voting: उंगली पर लगी स्याही दिखाओ और खाने में डिस्काउंट पाओ, जानें किस शहर में निकली है ये अनूठी स्कीम

MP Elections: पहले मतदान फिर जलपान के नारे को सार्थक करने के लिए मध्य प्रदेश के देवास जिले में कई होटल संचालकों ने मतदान के बाद जलपान करने वालों को 10% और इससे अधिक डिस्काउंट देने की घोषणा कर दी है.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस बार कई प्रकार के नए तरीके अपनाए गए हैं. खास बात यह है कि मध्य प्रदेश के देवास में कई होटल संचालकों ने मतदान के बाद जलपान करने वालों को 10 प्रतिशत डिस्काउंट देने की घोषणा की है. जिला प्रशासन ने बाकायदा ऐसे होटल संचालकों के पोस्टर जारी किए हैं. देवास कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने बताया कि, जिले के अलग-अलग क्षेत्र में होटल संचालकों ने बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक मतदान के लिए एक अनूठी योजना निकाली है. इसका जिला प्रशासन द्वारा भी प्रचार-प्रसार किया गया है. 

दरअसल, 17 नवंबर यानी आज मतदान के बाद हाथ में स्याही दिखाने पर जलपान में 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. कुछ होटल संचालक इससे भी अधिक रियायत दे रहे हैं. मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का यह सबसे अलग और अनूठा प्रचार-प्रसार है. जिला प्रशासन ऐसे होटल संचालकों के नाम भी आम लोगों तक पहुंचाए हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि होटल संचालक जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के हैं. इससे पूरे जिले में अधिक से अधिक मतदान का दावा किया जा रहा है. 

इन होटल संचालकों ने किया डिस्काउंट का ऐलान

देवास कलेक्टर के मुताबिक बागली के पांडू तालाब इलाके में स्थित दरबार रेस्टोरेंट, बागली के पिपरी में स्थित लीलाधर रेस्टोरेंट, बागली के भगोरी में स्थित मां चामुंडा रेस्टोरेंट, खातेगांव स्थित जायसवाल चाट हाउस, खातेगांव के बस स्टैंड पर स्थित साईं चाट हाउस, लोहारदा स्थित महाकाल होटल, देवास के विकास नगर स्थित होटल रामाश्रय होटल पर हाथों में मतदान की स्याही दिखाने पर 10 प्रतिशत तक नाश्ते में डिस्काउंट दिया जा रहा है. बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है और तीन दिसंबर को रिजल्ट जारी किए जाएंगे.

MP Election 2023: मतदाताओं से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अपील, बोले- 'राष्ट्रहित में काम छोड़कर वोट देने जरूर जाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget