एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में एक दिन में कई हादसे, विदिशा, सीहोर और खंडवा में 8 लोग डूबे, परिवार में पसरा मातम

MP News: दिगंबर झरने में डूबे डॉक्टर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह शव बाहर निकाला गया.

MP News: मध्य प्रदेश में विशेष सशस्त्र बल (SAF) का एक जवान और एक डॉक्टर सहित आठ लोग डूब गए. अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि अलग-अलग घटना विदिशा, सीहोर और खंडवा जिलों में हुई. विदिशा की बेतवा नदी के विभिन्न घाट क्षेत्रों में पांच लोग डूब गए. सीहोर जिला स्थित दिगंबर झरने में एक डॉक्टर डूब गया और खंडवा की अग्नि नदी में दो युवती डूब गईं.

अधिकारियों ने बताया कि रविवार की घटनाओं के बाद कुछ शव सोमवार सुबह बरामद किये गए. शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि भोपाल के निजी अस्पताल में कार्यरत 28 वर्षीय डॉक्टर अश्विन कृष्णन अय्यर रविवार को हादसे का शिकार हो गये. नहाने के दौरान डॉक्टर दिगंबर झरने में डूब गए. उन्होंने बताया कि राज्य आपदा आपात प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) ने 17 घंटे की सर्च ऑपरेशन के बाद अगली सुबह डॉक्टर का शव बाहर निकाला.

अलग-अलग घटनाओं में डूबने से मौत

उप-संभागीय पुलिस अधिकारी शशांक गुर्जर ने बताया कि अय्यर दोस्त के साथ पिकनिक मनाने झरने पर गए थे. मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने डॉक्टर को झरने में नहाने से रोका. डॉक्टर दोस्त के साथ दूसरे रास्ते से झरने में नहाने उतर गये. अधिकारियों ने बताया कि विदिशा में बेतवा नदी के विभिन्न घाटों पर पांच लोग डूब गए. सर्च ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह तीन शव बरामद किए गए. डूबने की घटनाएं बांग्ला, रंगाई और बर्री घाटों पर हुईं. 

एसडीईआरएफ कमांडेंट रश्मि दुबे ने बताया कि 26 वर्षीय संदीप और एसएएफ की 23वीं बटालियन के 30 वर्षीय कांस्टेबल हरेंद्र चौहान की रविवार शाम डूबकर मौत हो गई. दुबे ने बताया कि एसडीईआरएफ ने रविवार को रंगई घाट पर डूबे 18 वर्षीय अंकित अहिरवार और 19 वर्षीय कृष्णा अहिरवार के शव भी बरामद कर लिए हैं. उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में 24 वर्षीय राघवेंद्र चौहान हादसे का शिकार हो गये.

बाइक पर सवार चौहान बहन के साथ बर्री घाट पुल से गुजरते समय नदी में गिर गया. अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने चौहान की बहन को बचा लिया. भाई नदी के तेज बहाव में बह गया. सर्च ऑपरेशन के बाद अगली सुबह शव बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि खंडवा में आशापुरा पुलिस चौकी अंतर्गत रविवार को 18 वर्षीय दो युवती डूब गयीं. दोनों अग्नि नदी में डुबकी लगाने गयी थीं. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ज्योति और शिवानी के शव बरामद कर लिए हैं. 

ये भी पढ़ें-

कन्हैया मित्तल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर जयवर्धन सिंह बोले- 'रामभक्त पार्टी के...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget