एक्सप्लोरर

MP Board Exam: मध्य प्रदेश में 'फर्जी' प्रश्न पत्र लीक मामले में छात्र समेत 3 गिरफ्तार, चार से पांच हजार में बेचे थे पेपर

MP News: एमपी में 10वीं बोर्ड परीक्षा के फर्जी पेपर लीक मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने स्टूडेंट्स को गुमराह कर फर्जी पेपर लीक करके उनसे रुपये वसूले थे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में साइबर सेल भोपाल (Bhopal) ने एफआईआर दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक छात्र भी शामिल है. एक आरोपी उज्जैन (Ujjain) का रहने वाला है, जबकि दूसरा रीवा (Rewa) का निवासी है. आरोपियों के खाते से रुपयों का ट्रांजैक्शन भी हुआ है.

साइबर सेल भोपाल के अधिकारी निरीक्षक तरुण कुरील ने बताया कि हाई स्कूल का पर्चा लीक होने के मामले में स्टूडेंट्स के माध्यम से शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इस मामले में भोपाल के नाबालिक छात्र को सबसे पहले पकड़ा गया. उसने दो युवकों के नंबर बताएं जो कि उज्जैन और रीवा के थे. 

चार से पांच हजार रुपये में बेंचे प्रश्न पत्र
पुलिस ने दोनों जगहों पर छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा. उज्जैन के शांति नगर में रहने वाले युवक के खाते पर से 50-60 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन दो दिन के भीतर हुआ है. वहीं अब रीवा से पकड़े गए युवक का खाता भी खंगाला जा रहा है. आरोपियों ने स्टूडेंट्स को गुमराह करते हुए उनसे चार से पांच हजार रुपये प्रश्न पत्र के नाम पर वसूले थे. इसकी एवज में आरोपियों ने फर्जी पेपर स्टूडेंट्स को दे दिया. रीवा के आरोपी को मंगलवार को पुलिस भोपाल लेकर पहुंचेगी.

टेलीग्राम के माध्यम से की वसूली
निरीक्षक तरुण कुरील ने बताया कि आरोपियों ने टेलीग्राम सोशल मीडिया के माध्यम से पर्चा लीक करते हुए स्टूडेंट्स से रुपयों की वसूली की. दोनों आरोपी के पकड़े जाने के बाद उनका अपराधी रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है. दोनों ही आरोपी खुद को बेरोजगार बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि पैसा कमाने के लालच में उनके द्वारा अपराध को अंजाम दिया गया है. पुलिस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में जुट गई है.

साइबर सेल की स्टूडेंट्स से अपील
साइबर सेल के अधिकारियों ने स्टूडेंट्स से अपील किया कि वह पर्चा लीक के मामले में उलझने की बजाय मेहनत से पढ़ाई करने की दिशा में काम करें. उन्होंने कहा कि पर्चा लीक केस से स्टूडेंट्स का भविष्य भी खतरे में पड़ सकता है. स्टूडेंट्स से वसूली करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं. साइबर सेल फर्जी पेपर के जरिए वसूली के मामले का भंडाफोड़ करते हुए स्टूडेंट्स से यह भी अपील की है कि यदि उनके पास इस प्रकार की कोई सूचना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. 

ये भी पढ़ें: MP: इंदौर के द्वारकापुरी में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, बम स्क्वायड टीम ने किया डिफ्यूज, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget