एक्सप्लोरर

MP News: मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिकरवार के भाई पर हमला, चुनाव प्रचार के दौरान हुई फायरिंग

MP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी के अनुसार नरेंद्र सिंह सिकरवार लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे इस दौरान रुअर गांव में सोनू तोमर ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया.

Morena Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुरैना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिकरवार के भाई नरेंद्रसिंह सिकरवार पर जानलेवा हमले का घटना सामने आया है. जानकारी के मुताविक नरेंद्रसिंह सिकरवार  शनिवार (20 अप्रैल) को चुनावी प्रचार के दौरान जनसंपर्क कर रहे थे. इस दौरान उनपर कई राउंड गोलियां चलाई गईं.

हालांकि इस वारदात में कोई घायल नहीं हुआ. इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने घटना के संबंध में वीडियो जारी कर हिस्ट्रीशीटर सोनू तोमर पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं.  

सत्यपाल सिंह सिकरवार विडियो में बोल रहे है, "अभी मुझे सूचना मिली मेरे छोटे भाई नरेंद्र सिंह सिकरवार जो जनपद के सदस्य हैं रुअर में प्रचार कर रहे थे, प्रचार के दौरान दौरान ग्राम पंचायत के सदस्य भी उनके साथ थे, वहां का जो हिस्ट्रीशीटर है सोनू तोमर पुत्र बसंत सिंह तोमर उसने मेरे भाई और वहां के ग्राम पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला किया है.

क्या कहा कांग्रेस प्रत्याशी ने
उन्होंने आगे कहा, "गुड्डू सरपंच उनके साथ थे मैंने इस संबंध में प्रशासन से बात की है, मैं प्रशासन और आम लोगों से यही अपील करना चाहता हूं कि यह चुनाव दो लोग के बीच का है, यह चुनाव शांतिपूर्ण हो, हिंसक ना हो, मुझे लगता है कि इस चुनाव में हार की बौखलाहट भारतीय जनता पार्टी को साफ दिखाई दे रही है."

उन्होंने ये भी कहा, "मेरे परिवार के लोग प्रचार कर रहे हैं घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं, जिस प्रकार उन पर हमला हुआ है तो मुझे लगता है कि यह हमला लोकतंत्र पर हमला है और यह किसी स्थिति में ठीक नहीं है. मैं आम लोगों से यही अपील करना चाहता हूं कि इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखें और शांति के साथ चुनाव संपन्न हो."

क्या कहा पुलिस ने 
वहीं मुरैना के एडिशनल एसपी अरविंद ठाकुर कहते हैं, "दो पक्ष हैं गुड्डू तोमर और सोनू तोमर. सोनू तोमर ने ही गोली चलाई थी. पीड़ित और आरोपी पुराने प्रतिद्वंद्वी हैं और पंचायत चुनाव के दौरान भी उनके बीच झगड़ा हो चुका है." ..यह जांच का विषय है कि घटना कब और क्यों हुई."

ये भी पढ़ें: होशंगाबाद में गरजे सीएम मोहन यादव, बोले- 'पाकिस्तान के नेता भी चाहते हैं कि PM मोदी उनके...'

किशन कुमार इस समय ABP न्यूज़ में बतौर कंसल्टेंट कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. किशन ABP न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग 3 सालों से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर से बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. कॉलेज में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. किशन राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- Kishanbjmc@Gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget