एक्सप्लोरर

भगवान कृष्ण को 'माखन चोर' बुलाने से MP सरकार को आपत्ति, चलाएगी अभियान, धर्माचार्यों ने क्या कहा?

MP News: कृष्ण के नाम ‘माखन चोर’ को बदलने की मोहन सरकार की कोशिश से विवाद खड़ा हो गया है. धर्माचार्यों ने कहा कि माखन चोर हटेगा तो चितचोर, रणछोड़ जैसे नामों पर भी सवाल उठेंगे.

मध्य प्रदेश में भगवान कृष्ण के नाम को लेकर नई बहस छिड़ गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने ऐलान किया है कि अब “कृष्ण को माखन चोर कहने” की परंपरा को सही मानने के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. सरकार का कहना है कि भगवान को ‘चोर’ कहना उचित नहीं है और इस नाम के पीछे की सच्चाई लोगों तक पहुंचानी होगी.

क्यों खटक रहा है ‘माखन चोर’ नाम?

सरकार का तर्क है कि मुगलों के समय में षड्यंत्र के तहत भगवान कृष्ण को ‘चोर’ कहकर बदनाम किया गया. मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी का कहना है कि असल में कृष्ण ने बचपन में ग्वाल-बालों के साथ मिलकर माखन बांटा, ताकि वह कंस तक न पहुंचे. यह उनके विरोध का प्रतीक था, न कि चोरी.

सरकार का दावा है कि कृष्ण के घर में हजारों गाय थीं, ऐसे में उन्हें चोरी करने की कोई जरूरत ही नहीं थी. यही नहीं, कई भजनों में भी लिखा है कि “मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो”, यानी कृष्ण खुद चोरी से इनकार करते हैं.

बड़े स्तर पर चलाएगी अभियान

मोहन सरकार इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाने जा रही है. इसके लिए लेख, सोशल मीडिया कैंपेन, मीडिया डिबेट और संगोष्ठियों का सहारा लिया जाएगा. साधु-संतों और कथावाचकों से भी अपील की गई है कि वे अपने प्रवचनों में इस विषय पर चर्चा करें और लोगों को समझाएं कि भगवान कृष्ण को ‘चोर’ कहकर संबोधित करना गलत है.

धर्माचार्यों के अलग-अलग मत

इस मुद्दे पर धार्मिक जगत में भी मतभेद सामने आ रहे हैं. कृष्ण प्रणामी मंदिर भोपाल के महंत पंडित रामस्वरूप शर्मा का कहना है कि बदली परिस्थितियों में यह नाम गलत अर्थों में इस्तेमाल हो सकता है. “आज के दौर में विधर्मी इस नाम का मजाक बना सकते हैं, इसलिए सरकार का अभियान सही दिशा में है.”

वहीं, पुजारी अमरनाथ शर्मा कहते हैं कि अगर आज माखन चोर नाम बदलेंगे, तो कल चितचोर, रणछोड़ या श्याम जैसे नामों पर भी आपत्ति होने लगेगी. “भगवान के हजारों नाम हैं, उनमें बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है.”

कृष्ण की भक्ति करने वाली महिलाएं इस मामले को अलग नजरिए से देखती हैं. उनका कहना है कि यह नाम गोपियों और मां यशोदा की स्नेह की निशानी है. “हमारे लिए माखन चोर नाम चोरी का भाव नहीं, बल्कि प्यार का प्रतीक है. गोपियां तो चाहती थीं कि कृष्ण उनके घर आकर माखन चुराएं. हमें इसमें कोई बुराई नहीं लगती.”

कृष्ण मुद्दे पर कांग्रेस ने मारी एंट्री

राजनीति ने भी इसमें एंट्री मार ली है. कांग्रेस ने कहा है कि अगर सच में यह षड्यंत्र है तो सरकार जांच कमेटी बनाए और दोषियों को सजा दे. विपक्ष का तंज है कि धार्मिक भावनाओं के नाम पर सरकार राजनीति कर रही है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget