एक्सप्लोरर

Rang Panchami 2024: रंग पंचमी पर गेर में शामिल होने के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

MP News: कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त और आयुक्त समेत स्मार्ट सिटी सीईओ मौजूद थे.

Indore Rang Panchami Ger 2024: इंदौर में 30 मार्च को रंग पंचमी के मौके पर 'गेर' निकाली जायेगी. गेर के माध्यम से पूरा शहर रंगों में सराबोर होगा. इंदौर की रंग बिरंगी विरासत को संजोने की अनूठी पहल भी की जा रही है.

इस बार गेर मार्ग के भवनों की बालकनी और छतों पर बैठकर मेहमान गेर का आनंद उठा सकते हैं. गेर की बुकिंग के लिए जिला प्रशासन ने एक मोबाइल ऐप भी लांच किया है. इंदौर की गेर को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल कराने के भी प्रयास किये जा रहे हैं.

गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर गेर 2024 एप लॉन्च किया है. कलेक्टर आशीष सिंह स्मार्ट सिटी कार्यालय में गेर की तैयारियों पर आयोजित बैठक की समीक्षा करने पहुंचे थे.

एप के माध्यम से निशुल्क बुकिंग करायी जा सकेगी. उन्होंने बताया कि गेर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी 1.30 घंटे तक शामिल होने की उम्मीद है. बुकिंग करने के लिए नाम, मोबाइल नंबर और आईडी प्रूफ जरूरी होगा. दस्तावेजों का सत्यापन के बाद कन्फर्मेशन मैसेज दिया जाएगा.

प्रत्येक भवन पर वॉलेंटियर्स की भी व्यवस्था की गई है. इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. 

कलेक्टर ने गेर मार्ग का निरीक्षण किया

कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने गैर मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उन्होंने मार्ग की बाधाओं को दूर करने का भी निर्देश दिया.

इस बार रंग पंचमी के मौके पर निकलने वाली रंगारंग गेर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे. विदेश में इंदौर की रंग पंचमी की गेर को प्रसिद्ध करने के लिए लाइव प्रसारण की तैयारी की गई है. दूसरी तरफ विदेशी पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की जा रही है ताकि इंदौर की रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर को निहार सकें.

रंग पंचमी पर शहर रंगों में होगा सराबोर

जिला प्रशासन ने तीन दर्जन से ज्यादा घरों को चिन्हित किया है. ऑनलाइन बुकिंग के जरिए रंग बिरंगी विरासत को निहारा जा सकेगा. रंग पंचमी पर निकलने वाली रंगारंग फाग यात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भागीदारी करेंगे.

सीएम मोहन यादव करीब 1.30 घंटे तक इंदौर में रहेंगे. जिला प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री के स्वागत की जबरदस्त तैयारी की जा रही है. आज इसी सिलसिले में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और समाज सेवियों ने रंगपंचमी पर निकलने वाली फाग यात्रा के रूट का दौरा किया. मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव फाग यात्रा में शामिल हो रहे हैं. 

MP: कांग्रेस नेता नीलेश अवस्थी के BJP में आते ही कलह, MLA अजय विश्नोई ने लगाए गंभीर आरोप

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget