एक्सप्लोरर

Khandwa Politics: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों से बदतमीजी, कैबिनेट मंत्री के बेटे ने बताया तानाशाही, देखें वीडियो

MP News: कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि युवा मोर्चे के नेताओं से बदतमीजी करते हुए जिले के नए पुलिस कप्तान खंडवा में पद पर रह पाएंगे. उन्होंने कहा कि से बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

Khandwa News: लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahan Yojna) के एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chouhan) मंगलवार को मध्य प्रदेश के खंडवा पहुंचे थे.महिलाओं को समर्पित इस योजना के महासम्मलेन में महिला जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार की शिकायतें भी आई हैं.प्रदेश के कबीना मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) के बेटे और खंडवा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दिव्यादित्य
Shaikh Shakeel शाह के साथ भी स्टेज पर चढ़ने से रोकने को लेकर पुलिस के साथ झूमाझटकी हुई.इसका वीडियो वायरल हो रहा है.मंत्री ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है.

किन लोगों को पुलिस ने मंच से खदेड़ा 

खंडवा में लाडली बहना योजना को लेकर खुद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का जागरूकता कार्यक्रम था. कार्यक्रम के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा सा पंडाल लगाया था. इसमें तमाम जनप्रतिनिधियों को शामिल होना था. लेकिन,मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगी पुलिस की टीम पर आरोप है कि उन्होंने अनेक जनप्रतिनिधियों यहां तक कि महिला जनप्रतिनिधियों को भी मंच पर नहीं जाने दिया. जिन लोगों ने स्टेज तक जाने की कोशिश की,उन्हें धक्के मार कर बाहर निकाल दिया गया.इन लोगों में प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के बेटे और खंडवा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह, जनपद पंधाना की अध्यक्ष सुमित्रा काजले,जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारियों के साथ पुलिस ने ऐसा ही बर्ताव किया.इन सभी लोगों ने इस घटना की जानकारी बीजेपी के जिला अध्यक्ष और मंत्री विजय शाह को दी है. 

इस पूरे मामले पर मंत्री विजय शाह जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक से काफी खफा दिखे. विजय शाह ने बताया कि पंधाना की आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत अध्यक्ष और उनके पति,युवा मोर्चा और खंडवा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह,पंधाना जनपद की अध्यक्ष सुमित्रा काजले के साथ बदतमीजी की गई है.शाह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मिली जानकारी और वीडियो के अनुसार जनप्रतिनिधियों से बदतमीजी की गई और उन्हें धक्का मारकर, कॉलर पकड़कर नीचे फेंका गया. शाह ने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में बताएंगे. 

कैबीेनेट मंत्री ने पुलिस कप्तान के लिए कही यह बात

कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि युवा मोर्चे के नेताओं से बदतमीजी करते हुए जिले के नए पुलिस कप्तान खंडवा में पद पर रह पाएंगे. मंत्री शाह ने कहा की यह बीजेपी की सरकार है और जन प्रतिनिधियों से बदतमीजी करने वाले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है. 

वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है. अब देखना होगा कि जब अपनी ही सरकार के खिलाफ बीजेपी नेता मैदान में उतरने की तैयारी में हैं तो क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दखल के बाद मामला शांत होगा.

ये भी पढ़ें

Indore Crime News: नाबालिग से दोस्ती का फायदा उठा बेचने का प्रयास, विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget