एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में कैरी फॉरवर्ड नहीं होगी राशन सामग्री, जानें- डिटेल

MP News: मध्य प्रदेश में राशन लेने के नए नियम लागू हुए हैं. राशन का केरी फॉरवर्ड अब नहीं होगा. पात्र परिवारों को हर महीने की 1 से 31 तारीख तक राशन लेना होगा.

MP Ration Distribution: मध्य प्रदेश में राशन उपभोक्ताओं के लिए नए नियम जारी किए गए हैं, अब राशन सामग्री केरी फॉरवर्ड नहीं होगा. जिस माह की राशन सामग्री है, उसी महीने में उपभोक्ताओं को लेना होगा. अब पात्र परिवारों को राशन सामग्री का वितरण प्रत्येक माह की 1 से 31 तारीख तक करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है.

मध्य प्रदेश सरकार के खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार अब जिस माह की राशन सामग्री है, उसी माह में मिलेगी. अगस्त माह में एक करोड़ 17 लाख 53 हजार पात्र परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया. जुलाई के राशन सामग्री आवंटन में लगभग 7 लाख 96 हजार परिवारों को 1 से 15 अगस्त तक केरीफावर्ड राशन का वितरण भी किया गया था. 

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार माह अगस्त मे वन नेशन.वन राशन कार्ड के तहत मध्य प्रदेश में अन्य राज्यों के 3644 परिवार द्वारा और अन्य राज्यों में प्रदेश के 34 हजार 667 परिवारों द्वारा एवं अन्तर्जिला पोर्टेबिलिटी से 14 लाख 38 हजार 630 परिवारों द्वारा राशन प्राप्त किया गया. 

अगस्त माह में राशन वितरण
अगस्त के आवंटन अनुसार जिन जिलों में राशन सामग्री की उपलब्धता कम थी, उन जिलों में लगभग 25 हजार 600 एमटी गेहूं एवं चावल का अन्य जिलों से परिवहन कर प्रदाय केन्द्रों पर भंडारण कराया गया. वृद्ध उपभोक्ताओं को उनके घर जाकर राशन सामग्री वितरित कराई गई. ग्राम खरसोद खुर्द में दिव्यांग प्रहलादए जो गांव से 5 किलोमीटर दूर रहते हैं, उन्हें 31 अगस्त को उनके निवास जाकर राशन सामग्री वितरित कराकर ई केवाईसी कराई गई.

मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना 
माह अगस्त के आवंटन के लिये प्रदेश के 252 प्रदाय केन्द्रों से गेहूं 1.12 लाख एमटी, चावल 1.69 लाख एमटी, नमक 0.10 लाख एमटी एवं शक्कर 0.12 लाख एमटी का परिवहन मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं के माध्यम से कराकर 27 हजार 826 उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचाया गया, जिन जिलों में प्रदाय केन्द्रों से उचित मूल्य की दुकानों तक राशन सामग्री के प्रदाय मे विलम्ब हो रहा था, उन जिलों में अतिरिक्त वाहनों के माध्यम से राशन सामग्री का परिवहन कराया गया.

6 माह से राशन नहीं लेने वालों के नाम चस्पा किये गये
विगत 6 माह से निरंतर राशन प्राप्त न करने वाले लगभग 1 लाख 74 हजार परिवारों को माह अगस्त में राशन प्राप्त करने के लिये परिवारों के नामों की सूची उचित मूल्य दुकानों पर चस्पा कराई गई. 25 अगस्त तक उचित मूल्य दुकानों से राशन प्राप्त करने वाले 13 लाख 33 हजार 470 पात्र परिवारों को राशन प्राप्त करने के लिये राज्य स्तर से एसएमएस किए किए. 

इस राशन वितरण व्यवस्था से लाभ
खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि इस राशन वितरण व्यवस्था से पात्र परिवारों को आवंटन माह अगस्त में ही राशन प्राप्त हुआ. आगामी माह तक राशन प्राप्त करने के लिये इंतजार करने की आवश्यकता नहीं रही. आगामी माह में केरी फॉरवर्ड राशन वितरण बंद होने से उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण में अनियमितताओं 2 माह के स्थान पर 1 माह की सामग्री देना पर रोक लगी है. राशन सामग्री आवंटन माह मे वितरण कराने से उचित मूल्य दुकानों पर आगामी माह की राशन सामग्री के भण्डारण कराने मे सुविधा होगी.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के अधिकारियों का ट्रांसफर, EOW के पुलिस अधीक्षक समेत इन अफसरों का तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget