एक्सप्लोरर

नवरात्र पर BJP विधायक ने की मीट की दुकानें बंद करने की मांग, कांग्रेस नेता बोले, 'रमजान में शराब...'

Chaitra Navratri 2025: मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायकों ने नवरात्र के दौरान मांस की दुकानें बंद करने की मांग की है. कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें भी कहना चाहिए था कि रमजान के समय में शराब की दुकान बंद कर दो.

Meat Shops In MP: दिल्ली के बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी के विधायकों और मंत्रियों द्वारा ये मांग की जा रही है कि नवरात्र में मांस की दुकानें बंद हो. इसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हैं. कांग्रेस का कहना है कि क्या बीजेपी विधायकों ने ये कहा कि रमजान का महीना है. एक महीना शराब की दुकान बंद कर दो. 

अब मध्य प्रदेश में भी मांस की दुकानें बंद करवाने को लेकर बीजेपी विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी विधायकों का कहना है कि अगर 9 दिन नवरात्र में दुकानें बंद कर देंगे तो क्या हो जाएगा. बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि व्रत के समय हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करेंगे तो हिंदू आपको भावनाओं का सम्मान करेगा तो मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि देश की बहुसंख्यक आबादी ऐसे मौकों पर मीट मटन से परहेज करती है. आसपास के इलाके में भी मटन की दुकानों होने से दिक्कत होती है.

लिहाजा बहुसंख्यक लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मटन की बिक्री पर रोक की मांग जायज है. वहीं विधायक अभिलाष पांडे ने मांस बंद करने की मांग कर दी. उन्होंने कहा कि मांस से अच्छा शाकाहार है इसमें प्रोटीन भी होता है.

दूसरी तरफ बीजेपी विधायकों की इस मांग के बाद कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भी जमकर निशाना साधा है. अब्बास हफीज का कहना है कि सिर्फ अपनी सियासत चमकाने के लिए इस तरह की बातें बीजेपी विद्यायक कर रहे हैं. इस हिसाब से तो हमें भी कहना चाहिए था कि एक माह रमजान के समय में शराब की दुकान बंद कर दो. और फिर भी बीजेपी की सरकार है. 

इस सियासत के बाद हमने मीट कारोबारियों से बातचीत की. कारोबारियों का कहना है कि बीजेपी के लोग ज़बरदस्ती माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. भोपाल गंगा जमुना तहज़ीब का शहर है. आपको बंद ही करवाना है तो शराब दुकानें बंद करवाओ. हमारी दुकानें तो वैसे भी ढकी रहती है. प्रशासन के नियमों का पूरा पालन करते हैं. कुल मिलाकर नबरात्रि के समय मध्य प्रदेश में भी मांस दुकानों को बंद करवाने को लेकर सियासत जारी है. 

इसे भी पढ़ें: MP: इंदौर में ट्रांसजेंडर समुदाय के आश्रय स्थल में हुआ बवाल, जानें- क्या है पूरा मामला?

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget