एक्सप्लोरर

MP: इंदौर में ट्रांसजेंडर समुदाय के आश्रय स्थल में हुआ बवाल, जानें- क्या है पूरा मामला?

Indore News: इंदौर के ट्रांसजेंडर आश्रय स्थल पर नेग मांगने वाले तृतीय लिंग के लोगों ने हमला किया, मारपीट की और संस्थान बंद करने की धमकी दी. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

MP News: इंदौर में नेग मांगकर गुजारा करने वाले तृतीय लिंग के लोगों ने बुधवार (26 मार्च) को ट्रांसजेंडर समुदाय के एक आश्रय स्थल में जबरन घुसकर इसमें रहने वालों से कथित तौर पर मारपीट व बदसलूकी की और उन्हें यह संस्थान बंद करने के लिए धमकाया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह घटना एक गैर सरकारी संगठन के संचालित आश्रय स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई.

'करीब 15 लोग परिसर में घुसे जबरन'
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘‘मेरा कुनबा’’ आश्रय स्थल के प्रबंधन की ओर से लसूड़िया थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा गया कि महिला वेश-भूषा में नेग मांगकर गुजारा करने वाले तृतीय लिंग के करीब 15 लोग परिसर में जबरन घुसे.

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपियों ने आश्रय स्थल में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के साथ कथित तौर पर मारपीट व बदसलूकी की.

अधिकारी के मुताबिक शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपियों ने आश्रय स्थल के संचालकों को धमकी दी कि 'अगर दो दिन के भीतर यह आश्रय स्थल बंद नहीं किया, तो वे इस पर बुलडोजर चलवा देंगे.'

'जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे'
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आदित्य पटले ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, 'आश्रय स्थल की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत की जांच की जा रही है. हम घटना का सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं. जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे.’’

‘‘मेरा कुनबा’’ आश्रय स्थल के निदेशक और जिला ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य निकुंज जैन ने बताया कि उनके आश्रय स्थल में कुछ 'ट्रांसवुमन' रहती हैं जिन्हें नेग मांगकर गुजारा करने वाले तृतीय लिंग के लोग ‘‘नकली ट्रांसजेंडर’’ बताकर आए दिन सरेआम परेशान और जलील करते हैं.

'ट्रांसवुमन' यानी ऐसे लोग जिन्हें जन्म के वक्त पुरुष माना गया था, लेकिन उनकी लैंगिक पहचान महिला की होती है और वे खुद को महिला के तौर पर सहज महसूस करते हैं.

समाज की मुख्यधारा में होना चाहती हैं शामिल 
जैन ने कहा, ‘’हमारे आश्रय स्थल में रहने वाली ट्रांसवुमन नेग मांगना नहीं चाहतीं. वे पढ़ने-लिखने के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहती हैं.’’

उन्होंने मांग की कि आश्रय स्थल में जबरन घुसकर बवाल करने वाले आरोपियों पर पुलिस की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि आगे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके.

ये भी पढ़ें: MP में कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह का विवादित बयान, सांड से कर दी साधु-संत और महामंडलेश्वर की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget