एक्सप्लोरर

Jabalpur Mayor Election: जबलपुर में दिलचस्प हुआ मेयर इलेक्शन, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने उतारे करोड़पति उम्मीदवार

जबलपुर की मेयर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस ने करोड़पति उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. दोनों प्रत्याशी के एलान के बाद यहां कांटे का मुकाबला होने का अनुमान है.

Jabalpur Mayor Election 2022:  मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में जबलपुर की मेयर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस ने करोड़पति उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है. दोनों पार्टियों ने महापौर पद के लिए साफ छवि वाले कैंडिडेट को टिकट दी है और दोनों के ही खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है.

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने उतारे करोड़पति उम्मीदवार

बात करें बीजेपी उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र जामदार की तो उनके पास करीब 10 करोड़ 78 लाख रुपये की संपत्ति हैं. जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह के पास करीब 3 करोड़ 65 लाख की चल-अचल संपत्ति है. दोनों उम्मीदवारों पर बैंक लोन भी है. दोनों ने नामांकन के साथ शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है. बीजेपी ने जबलपुर के जाने माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जितेंद्र जामदार को प्रत्याशी बनाया है. वहीं कांग्रेस ने उनके मुकाबले व्यावसायी जगत बहादुर सिंह को मैदान में उतारा है. दोनों अच्छी छवि के प्रत्याशी है. इसलिए यहां मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है.

जबलपुर में होगा कांटे का मुकाबला

पेशे से चिकित्सक डॉ. जामदार ने एमबीबीएस-एमएस की डिग्री ली है. उनके पास करीब 10 करोड़ 78 लाख रुपये की संपत्ति है. उनकी पत्नी डॉ शिरीष जामदार के पास 5 करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति है. डॉ जामदार पर करीब एक करोड़ नौ लाख रुपये का बैंक कर्ज है, जबकि पत्नी पर एक करोड़ 34 लाख रुपये का कर्ज बकाया है. डॉक्टर जामदार बड़े अस्पताल के मालिक भी हैं. उनके पास करीब 640 ग्राम सोने के जेवर मौजूद हैं. डॉ. जामदार की सालाना आय करीब 18 लाख रुपये है. उन पर किसी भी तरह का आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है.

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह की बात करें तो उनके पास बीकॉम की डिग्री है.इसके साथ ही उनकी सालाना आय तकरीबन 7 लाख रुपये है. कुल संपत्ति की बात करें तो जगत बहादुर सिंह के पास करीब 3 करोड़ 65 लाख की चल-अचल संपत्ति है. उन पर एक करोड़ 85 लाख रुपये का बैंक लोन बकाया है. कांग्रेस उम्मीदवार के पास करीब 10 तोला सोना, 5 किलो चांदी और उनकी पत्नी के पास 20 तोला सोना और 10 किलो चांदी के साथ एक कीमती हीरा भी है. कांग्रेस प्रत्याशी पर भी किसी तरह का आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है.

दोनों प्रत्याशी पर नहीं है कोई आपराधिक मामला

माना जा सकता है कि दोनों ही राजनीतिक दलों के महापौर प्रत्याशी साफ सुथरी छवि और बिना विवादों वाले चेहरे हैं. हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार जगत बहादुर सिंह पहले पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं और वर्तमान में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं. वे पूरी तरह से राजनीतिक व्यक्ति है. वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ जितेंद्र जामदार राजनीति से ज्यादा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनका आरएसएस से लंबा जुड़ाव है और वर्तमान में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं. ऐसे में दोनों के बीच जबलपुर नगर निगम के लिए महापौर पद की दौड़ काफी दिलचस्प होती जा रही.

यह भी पढ़ें:

Train Cancel List: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रेलवे ने इस रूट की 4 जोड़ी ट्रेनों को किया रद्द, जानें पूरी लिस्ट

Sagar News: सागर में मेयर प्रत्याशी के सामने फेल हुआ हैंडपंप, सामने आई पेयजल की समस्या, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget