एक्सप्लोरर

MP News: मऊगंज बना मध्य प्रदेश का 53वां जिला, सोनिया मीणा बनीं पहली कलेक्टर, SP की जिम्मेदारी वीरेंद्र कुमार के पास

MP New District: मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तीन तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है. इसका मुख्यालय मऊगंज रहेगा.

New District of MP Mauganj: मऊगंज मध्य प्रदेश का 53वां जिला बन गया है. राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का भी आदेश जारी कर दिया है. रीवा से अलग कर बनाए गए मऊगंज जिले में कलेक्टर एसपी की पोस्टिंग भी कर दी गई है. महिला आईएएस सोनिया मीणा को मऊगंज का पहला कलेक्टर बनाया गया है. वहीं, वीरेंद्र कुमार जैन को पहले एसपी बने हैं. अन्य अधिकारियों की नियुक्ति भी इसी हफ्ते हो जाएगी. बता दें कि मऊगंज, हनुमना और नई गढ़ी तीन तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है. इसका मुख्यालय मऊगंज रहेगा.

सीएम शिवराज ने की थी नए जिले की घोषणा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च में मऊगंज को नया जिला बनाने का एलान किया था. सीएम शिवराज ने 4 मार्च 2023 को एलान किया था कि 15 अगस्त को नए जिले में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा. इसके बाद 6 अप्रैल को नए जिले के गठन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी की गई थी और इसपर दावे या आपत्तियां मंगाई गई थी.

आपत्तियों के निराकरण के बाद बीते शुक्रवार को राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन और कलेक्टर सहित अन्य पदों के सृजन का प्रस्ताव भेजा था. इसपर स्वीकृति के बाद रविवार को राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन का आदेश जारी कर दिया.

नागदा भी जल्द बनेगा जिला
मऊगंज का गठन राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही हो जाएगा. रीवा जिले में हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्योंधर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगंवा तहसीलें रहेंगी. अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इसके बाद नागदा को जिला बनाने का प्रोसेस भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा, क्योंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान पिछले महीने नागदा को भी जिला बनाने का एलान कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: MP News: आयुष्मान योजना के तहत 'मुर्दों' का चल रहा था इलाज, CAG रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget