एक्सप्लोरर

MP: पेंशन के लिए मध्य प्रदेश के बुजुर्गों को फिर गुजरना होगा सरकारी परीक्षा से, गड़बड़ी की आशंका

Indira Gandhi Old Age Pension Scheme: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राजगढ़ जिले और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा पेंशनधारी बुजुर्ग अपात्र घोषित किये गये हैं.

Old Age Pension Scheme: मध्य प्रदेश में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पेंशन पाने वाले बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी गयी है. सरकार के फैसले से इंदिरा गांधी पेंशन योजना का लाभ उठाने वाले एक लाख लाभार्थी प्रभावित हुए हैं.

इंदिरा गांधी पेंशन स्कीम में आधार अपडेट होते ही पेंशनधारी बुजुर्ग अपात्र हो गए. अब कागजी कार्रवाई के माध्यम से पेंशन पाने का हकदार साबित करना होगा. यानी बुजुर्गों को एक बार फिर सरकार के सामने परीक्षा से गुजरना होगा.

सामाजिक न्याय विभाग के अनुसार पेंशन योजना में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए फैसला लिया गया. आधार कार्ड अपडेट होने पर पेंशनधारी बुजुर्ग अपात्र घोषित हो गये. अभी तक 60 वर्ष से अधिक आयु का प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड और तीन फोटो के आधार पेंशन मिल जाया करती थी.

अब आधार के मुताबिक बने दस्तावेजों को दोबारा पेश करना होगा. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राजगढ़ जिले और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा पेंशनधारी बुजुर्ग अपात्र घोषित किये गये हैं.

इंदिरा गांधी बुजुर्ग पेंशन समेत कई योजनाएं बंद

बालाघाट, बड़वानी, पन्ना, सतना में भी बुजुर्गों की पेंशन रोकी गयी है. प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा ने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग की ओर से कलेक्टरों, जिला पंचायत सीईओ, नगर आयुक्तों, जनपद पंचायतों के सीईओ और नगर पालिका और परिषदों के अफसरों को ताकीद कर दी गई है.

दोबारा आवेदन करने वाले पेंशनधारियों की पात्रता का परीक्षण करना होगा. सामाजिक न्याय विभाग ने अधिकारियों को 15 जुलाई तक पात्रता की जांच पूरा करने का आदेश दिया है. इंदिरा गांधी पेंशन योजना से जुड़े सभी बुजुर्गों के दस्तावेजों की जांच की गयी थी. 

कितनों की पेंशन किस स्कीम में रोकी गयी

1. इंदिरा गांधी बुजुर्ग पेंशन योजना: 1,08,006

2. सामाजिक सुरक्षा बुजुर्ग पेंशन योजना: 8,158

3. मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना: 618

4. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: 690

5. मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना: 115

6. सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना: 12

7. एसएसपी दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना: 3

8. मल्टीपल डिसेबिलिटी: 1

महाकाल का दर्शन हुआ आसान! भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget