एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrest: मनीष सिसोयदिया की गिरफ्तारी पर MP में विरोध, BJP कार्यालय को घेरने गए AAP कार्यकर्ता गिरफ्तार

MP News: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि BJP सरकार दिल्ली में आप सरकार द्वारा बनाए गए एजुकेशन मॉडल से घबरा गई है. AAP की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से बीजेपी सरकार आप को रोकने का प्रयास कर रही है.

Manish Sisodia Arrest Protest: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार (Manish Sisodia Arrest) के विरोध में मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. सोमवार को भोपाल में बीजेपी दफ्तर को घेरने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

बता दें, दिल्ली सरकार की शराब नीति में गड़बड़ी के मामले में सीबीआई ने रविवार को पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था. डिप्टी सीएम सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में देश के कई राज्यों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी विरोध प्रदर्शन की श्रंखला में सोमवार को राजधानी भोपाल में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. आप कार्यकर्ता भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय को घेरने के लिए जा रहे थे. आप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेटिंग की थी, लेकिन आप कार्यकर्ता बेरिकेड लांगने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

एजुकेशन मॉडल से घबराई बीजेपी
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में आप सरकार द्वारा बनाए गए एजुकेशन मॉडल से बुरी तरह घबरा गई है. आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से भाजपा सरकार आप को रोकने का प्रयास कर रही है. सीबीआई के जरिए आम आदमी पार्टी की आवाज को दबाना चाहती हैए लेकिन न हम डरेंगे नहीं, न झुकेंगे.

एमपी में आए दिन घोटाले
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में आए दिन घोटाले होते हैं, कोई जांच नहीं होती. क्योंकि यहां बीजेपी के नेता हैं. विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास हो रहे हैं. आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा, जिस तरीके से मनीष सिसोदिया को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया. देश में अनोखी घटना घट रही है. 

'बौखला गई बीजेपी'
आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है. मोदी सरकार ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर न केवल मनीष सिसोदिया को, बल्कि दिल्ली के 18 लाख गरीब बच्चों के भविष्य को गिरफ्तार किया है. आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार की इन दमनकारी नीतियों के आगे झुकने नहीं वाली है.

यह भी पढ़ें: MP Politics: ज्योतिरादित्य सिंधिया पर BJP सांसद के बयान से बवाल, कहा- 'कुछ लोगों ने गद्दारी न की होती तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget