एक्सप्लोरर

मंदसौर में टला बड़ा हादसा, सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सामने आया वीडियो

Mohan Yadav Hot Air Balloon: एमपी के मंदसौर में सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में आग लग गई. किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. सीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंदसौर के गांधी सागर पार्क में हॉट एयर बैलून देख रहे थे, जब अचानक उसमें आग लग गई. गनीमत रही कि इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत बैलून से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए. हॉट एयर बैलून में लगी आग को बुझा लिया गया. 

दरअसल, सीएम मोहन यादव मंदसौर के गांधी सागर अभ्यारण्य में हैं. वे यहां हॉट एयर बैलून एक्टिविटी करने पहुंचे थे. जब वह बैलून के अंदर थे तभी निचले हिस्से में आग लग गई. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया और समय से आग पर काबू पा लिया गया. 

सुरक्षा मानकों में कोई चूक नहीं- मंदसौर कलेक्टर 
मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने जानकारी दी है कि कुछ माध्यमों के जरिए एयर बैलून के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है. इसके संबंध में वास्तविक स्थिति इस प्रकार है-

एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है. माननीय मुख्यमंत्री जी केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे. हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा का गुब्बारा होता है. इसे उड़ान भरने योग्य बनाए रखने के लिए हवा को गर्म किया जाता है, जिससे गुब्बारा ऊपर उठ सके और तैरता रहे.

इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए हैं. नागरिकों से निवेदन है कि वे असत्य और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें.

सीएम मोहन यादव का आया बयान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया, "आज गांधी सागर में हॉट एयर बैलून देखने आए थे. आज यहां हवा बहुत है. हवा के कारण बैलून आनंद से ऊपर उठता है, लेकिन जब ज्यादा हवा होती है तो पर्यटकों को सावधानी रखनी होती है. बैलून नीचे से ऊपर जाने की गति नहीं ले पाता है. मैं बीती रात से गांधी सागर के इस पर्यटन ग्राउंड में हूं. हमारे एमपी में ऐसे पर्यटन केंद्र बहुत विरले हैं, जहां प्राकृतिक सौंदर्य भी है, वन संप्रदा भी है."

तेज हवा से हुआ हादसा
हॉट एयर बैलून मैनेज करने वालों ने बताया कि हादसे के समय हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. इसलिए बैलून आगे नहीं बढ़ सका और निचले हिस्से में आग लग गई. 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget