एक्सप्लोरर

MP News: सीएम मोहन यादव का एलान, 'बंद नहीं होगी लाडली बहना योजना और बड़े पैमाने पर दिया जाएगा लाभ'

CM Mohan Yadav on Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव ने एक करोड़ 29 लाख लाडली बहना लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया. इसके अलावा 56 लाख से अधिक अन्य हितग्राहियों को भी आर्थिक मदद भेजी.

Madhya Pradesh News : लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में 1576 करोड़ी की राशि ट्रांसफर की. इस योजना के तहत प्रदेश की सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की राशि मिलती है. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि "कांग्रेस यह बयान दे रही है कि पैसा खाते में नहीं आएगा." सीएम मोहन यादव ने कहा कि "जनता का माल जनता तक पहुंच रहा है, ये सिलसिला जारी रहेगा." 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार (10 जनवरी) तो सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली योजना के प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 1250 रुपये की धनराशि ट्रांसफर की. इस दौरान उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि "सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए बड़े कदम उठा रही है. इसी कड़ी में उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लाडली बहन योजना के जरिए 1250 रुपए प्रतिमाह दिया जा रहा है." उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि "इस योजना को लेकर कांग्रेस नेताओं के पेट क्यों दुख रहे हैं?"

'नहीं बंद होगी लाडली बहना योजना'
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "कांग्रेस हर बार यह बयान दे रही है कि खाते में राशि नहीं आएगी. जनता का पैसा जनता के पास पहुंच रहा है." उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "कांग्रेस ने कभी किसी को इतने बड़े पैमाने पर आर्थिक मदद नहीं पहुंचाई है. इसी वजह से कांग्रेसी योजना को लेकर बार-बार नकारात्मक बयान दे रहे हैं." मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "लाडली बहन योजना कभी बंद नहीं होगी. इसका लाभ और भी बड़े पैमाने पर दिया जाएगा."

इस योजना से लोग लाभान्वित
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर की. इसके अलावा 56 लाख 83 हजार 14 अन्य हितग्राहियों को पेंशन और आर्थिक में मदद के रुप में 340 करोड़ 98 लाख रुपये की मदद दी है. ये राशि भी लाभार्थियों के खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "लक्ष्मी के बिना मकर संक्रांति का पर्व अधूरा रहता है, इसलिए हर पात्र परिवार तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने लक्ष्मी खातों के माध्यम से पहुंचा राशि भेज दी है."

ये भी पढ़ें:

MP: सीएम बनने के बाद पहली बार मोहन यादव ने लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए 1576.61 करोड़, कांग्रेस पर किया तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget