एक्सप्लोरर

Maihar Rape Case: मैहर में हैवानियात, लखनऊ से बिलासपुर जा रही नाबालिग को ट्रेन से उतारा और फिर किया रेप

Maihar Rape Case: आरोपी रायबरेली से ही नाबालिग के बगल की सीट पर बैठ गया. आरोपी ने बातचीत शुरू करते हुए यह पता कर लिया कि किशोरी अकेले ही सफर कर रही है.

Maihar Rape Case: यूपी (UP) के लखनऊ (Lucknow) से एमपी (MP) के बिलासपुर (Bilaspur) जा रही एक नाबालिग को जबरन मैहर स्टेशन (Maihar Mailway Station) पर उतार कर रेप करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने स्टेशन के करीब एक लॉज में ले जाकर उसके साथ रेप किया. आरोपी के खिलाफ मैहर की जीआरपी चौकी में धारा 376 का अपराध दर्ज किया गया है. जबलपुर जीआरपी की एएसपी प्रतिभा पटेल के मुताबिक बीते 23 अगस्त को पीड़िता लखनऊ से बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी, जबकि आरोपी रायबरेली से गाड़ी में चढ़ा था.

उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम शुभम तिवारी है और उसकी उम्र 24 साल है. आरोपी रायबरेली के ही सूरा बाग का रहने वाला है. रायबरेली से ही वह नाबालिग के बगल की सीट पर बैठ गया. आरोपी ने बातचीत शुरू करते हुए यह पता कर लिया कि किशोरी अकेले ही सफर कर रही है. ऐसे में वह पूरे सफर के दौरान उसके पास ही बैठा रहा. रात में जब ट्रेन मैहर स्टेशन पर पहुंची तो नाबालिग का बैग उठाकर आरोपी प्लेटफार्म पर उतर गया और जब लड़की ने विरोध करने का प्रयास किया तो उसे भी नीचे खींच लिया.

ये भी पढ़ें- Singrauli News: क्लास में आगे बैठने पर दलित छात्रा की पिटाई करने वाली टीचर पर दर्ज हुई FIR, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल भी छीना

इसके बाद आरोपी उसे स्टेशन के पास ही एक लॉज में ले गया और कमरे में उसके साथ जबरन रेप किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की. रात भर मनमानी के बाद पीड़िता को बुधवार की सुबह आरोपी मैहर रेलवे स्टेशन ले आया और वहां भी मारपीट कर मोबाइल छीन लिया. किसी तरह पीड़िता उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली और जीआरपी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई. फिलहाल आरोपी फरार है.

ये भी पढ़ें- Bhind News: भिंड में लोधी समाज की रैली में उपद्रव, इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget