एक्सप्लोरर

महिला कांग्रेस ने भोपाल में किया प्रदर्शन, राजभवन जाने से पुलिस ने रोका, विभा पटेल को आया चक्कर

Congress Protest: भोपाल में महिला कांग्रेस ने महिला उत्पीड़न और अन्य मुद्दों के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने मध्य प्रदेश में महिला उत्पीड़न की गंभीरता पर प्रकाश डाला.

MP Congress Women Protest: राजधानी भोपाल में आज महिला कांग्रेस द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया गया. नारी आंदोलन के दूसरे चरण में बुधवार (28 अगस्त) को महिला कांग्रेस की सदस्यों ने रोशनपुरा चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल भी मौजूद रहीं. धरना प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस नेत्रियां राजभवन की तरफ जाने लगी, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया. तेज गर्मी की वजह से प्रदेश महिला अध्यक्ष विभा पटेल को चक्कर आ गए और वह नीचे बैठ गईं.

सभा को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है. यहां हर दिन रेप की 17 घटनाएं सामने आती हैं. ऐसे में महिलाओं के लिए बने कानून को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है. अपराधियों में खौफ होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता. पीड़ित को भटकना पड़ता है. आर्थिक, सामाजिक और यौन उत्पीड़न, महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना, बेलगाम महंगाई, चौपथ स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे कई मुद्दे हैं. हम यह भी चाहते हैं कि लाड़ली बहनों की लिस्ट से काटे गए नाम वापस जोड़े जाएं.

महिलाएं राज्य और देश भी चला सकती
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि महिलाओं को विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए, उन्होंने कहा कि जब महिलाएं घर चला सकती है तो वे राज्य और देश भी चला सकती हैं. धरना प्रदर्शन को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया. वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी. अब लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण चाहिए.

29 जुलाई को जंतर मंतर से हुई थी आंदोलन की शुरुआत 
उन्होंने कहा कि यदि आज देश में आज किसी महिला को सबसे ज्यादा न्याय की जरूरत है वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन को है. बता दें महिला आंदोलन की शुरुआत 29 जुलाई को जंतर मंतर से हुई थी. महिला आंदोलन का आज दूसरा चरण रहा.

ये भी पढ़ें: चुनाव प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल कर फंसी बीजेपी! EC ने जारी किया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget