एक्सप्लोरर

Mahakal Sawari 2021: परंपरागत मार्ग से आज निकलेगी भगवान महाकाल की सवारी, भक्त भी हो सकेंगे शामिल

Mahakal Sawari 2021: उज्जैन में अब भगवान महाकाल की सवारी में भक्तों को शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है. सोमवार को अगहन मास की पहली सवारी में राजाधिराज भगवान महाकाल के साथ भक्त भी नजर आएंगे. 

Mahakal Sawari 2021: मध्य प्रदेश में कोविड प्रतिबंधों को हटाने के बाद अब भगवान महाकाल की सवारी (Mahakal Sawari) में भक्तों को शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है. आज अगहन मास की पहली सवारी में राजाधिराज भगवान महाकाल के साथ भक्त भी नजर आएंगे. उज्जैन में कोरोना के प्रभाव की वजह से भगवान महाकाल की सवारी में भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया था. पिछले साल शिवभक्त सावन और भादो के साथ-साथ कार्तिक और अगहन मास की सवारियों में भी शामिल नहीं हो पाए. इसके अलावा सवारी का मार्ग भी परिवर्तित करते हुए छोटे मार्ग से ही परंपराओं का निर्वहन किया गया.

महाकाल की सवारी में भक्तों को शामिल होने का रास्ता साफ

राज्य सरकार के कोविड प्रतिबंधों को हटाने के बाद अब भगवान महाकाल की सवारी परंपरागत मार्ग से निकलेगी. इसके अलावा सवारी में शिव भक्त भी शामिल हो पाएंगे. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भगवान महाकाल की सवारी में अब आम लोग भी शामिल हो सकते हैं. कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक भगवान महाकाल की सवारी पुराने परंपरागत मार्ग से निकलेगी. भगवान महाकाल की सवारी महाकाल घाटी, गुदरी होते हुए राम घाट पर पहुंचेगी. वहां से फिर भगवान महाकाल का पूजन होने के बाद सवारी मंदिर के लिए रवाना होगी.

भगवान महाकाल की सवारी के दर्शन करने का है विशेष महत्व

महाकालेश्वर मंदिर के पंडित राम पूजारी ने कहा कि भगवान महाकाल खुद प्रजा को दर्शन देने के लिए निकलते हैं. यह परंपरा केवल दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग में ही निभाई जाती है. भगवान की पालकी के दर्शन का विशेष महत्व माना गया है. भगवान महाकाल का दर्शन करने मात्र से अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है. भगवान महाकाल भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं, इसीलिए सवारी में शामिल होने के लिए देशभर के श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं.

सवारी में शामिल होनेवाले कोविड नियमों का रखें विशेष ख्याल

जब भगवान महाकाल की सवारी निकलती है तो हजारों की संख्या में शिव भक्त सवारी में शामिल होते हैं. इसके अलावा जगह जगह पर भगवान महाकाल की आरती उतारी जाती है. कोविड-19 के चलते इन सब पर रोक लग गई थी. एक बार फिर प्रतिबंध हटने के बाद सवारी अपने पुराने स्वरूप में नजर आएगी. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने आम लोगों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सवारी में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रतिबंधों को हटा दिया है मगर आम लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की बेहद जरूरत है.

अरुणाचल में चीनी 'घुसपैठ' पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा, कहा- चुप्पी तोड़ें पीएम

Rajasthan News: नाराज़ विधायकों को मनाने का नया फार्मूला, छह MLA बनाए गए सीएम गहलोत के सलाहकार

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget