एक्सप्लोरर

Mahakal Lok Damage: महाकाल लोक में सप्तऋषियों की टूटी प्रतिमाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, अब बनाई जाएंगी नई मूर्तियां

Ujjain News: आंधी के कारण उज्जैन के महाकाल लोक में मौजूद कुछ प्रतिमाएं खंडित हो गई थीं. सरकार ने उनकी मरम्मती के बाद स्थापित करने का फैसला किया था जिसका विरोध किया जा रहा था.

Mahakaleshwar Temple Corridor: महाकाल लोक (Mahakal Lok) में सप्त ऋषि की छह प्रतिमाएं खंडित होने के मामले में ज्योतिष आचार्यों का विरोध सामने आने के बाद अब महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) समिति ने नई प्रतिमाएं विराजमान करने का फैसला किया है. प्रतिमाओं को जल्द ही स्थापित किया जाएगा. महाकाल लोक में शिव स्तंभ के आसपास बनाई गई सप्त ऋषि की प्रतिमाएं आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं. इन खंडित प्रतिमाओं को सुधारने का काम भी महाकालेश्वर मंदिर की पार्किंग के पीछे चल रहा है.

पहले यह जानकारी सामने आई थी कि प्रतिमाओं का सुधार कार्य करवाने के बाद फिर से विराजमान करवाया जाएगा. इस पूरे मामले में ज्योतिष आचार्यों ने विरोध दर्ज किया था. पंडित अमर डिब्बावाला के मुताबिक, सनातन धर्म में खंडित प्रतिमा को दूबारा विराजमान नहीं करवाना चाहिए. खंडित प्रतिमाओं का विसर्जन ही होता है. महाकाल लोक में सप्त ऋषि की प्रतिमाएं अनुकूल ऊर्जा के लिए लगाई गई हैं. खंडित प्रतिमाएं नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करती हैं, इसलिए सनातन धर्म में खंडित प्रतिमाओं का विसर्जन ही होता है.

सप्त ऋषि की नई प्रतिमाएं विराजित कराई जाएंगी- कलेक्टर
ज्योतिषाचार्य संजय व्यास के मुताबिक प्रतिमाएं अंदर से खोखली नहीं बल्कि ठोस होनी चाहिए. वास्तु के अनुसार, भगवान की प्रतिमा हमेशा ठोस रूप में विराजमान कराई जानी चाहिए. दूसरी बात यह है कि खंडित प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित करने के बाद विधि-विधान के साथ नई प्रतिमा लगाई जानी चाहिए. वहीं महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि महाकाल लोक में आंधी की वजह से सप्त ऋषि की ये प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गई थीं. इन प्रतिमाओं के स्थान पर नई प्रतिमाएं लगाई जाएंगी.

 उन्होंने यह भी कहा कि पत्थर या अन्य धातु की प्रतिमा बनने में काफी वक्त लगता है, इसलिए धीरे-धीरे सभी प्रतिमाओं को ठोस पत्थर का बनाकर लगाया जाएगा. इसके अलावा 98 मूर्तियों की मजबूती का परीक्षण भी किया जा रहा है. वहीं मूर्तिकार सुंदर गुर्जर के मुताबिक, आमतौर पर फाइबर की मूर्तियां 8 से 9 एमएम की बनाई जाती हैं, जबकि जो मूर्तियां महाकाल लोक में लगाई गई हैं, उनकी मोटाई मानक पैमाने से कम है. इसके अलावा मूर्तियों के निर्माण के बाद उन पर दो-तीन कोड प्राइमर किया जाता है. 

इसलिए ताश के पत्तों की तरह गिर गई प्रतिमाएं
उन्होंने बताया कि इन प्रतिमाओं पर सीधे रंग लगा दिया गया. इसकी वजह से भी मजबूती पर असर पड़ा. मूर्तियों का निर्माण करते समय अंदर लोहे का जाल बनाया जाता है. इसके बाद उसका अच्छी तरह बेस बनाकर उसे खड़ा किया जाता है. इन प्रतिमाओं के अंदर लोहे का जाल भी नहीं है. इसके अलावा जहां पर इन्हें विराजमान कराया गया था, वहां पर बेस भी नहीं बना था. मूर्तियों को बेस से एक फीट ऊपर खड़ा किया गया था. जब आंधी चली, तो हवा मूर्तियों के अंदर से बाहर नहीं निकल पाई और मूर्तियां गिर गईं. 

खंडित प्रतिमाओं का पूर्व मुख्यमंत्री ने भी किया था विरोध
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी खंडित प्रतिमाओं को रिपेयर के बाद महाकाल लोक में विराजमान कराने का विरोध किया था. उन्होंने भी इसे धर्म संगत नहीं बताया था. इसके बाद मंगलवार को उज्जैन पहुंचे विधायकों के दल ने भी खंडित प्रतिमा को दोबारा नहीं लगाने की सलाह दी थी. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तो यह तक कह दिया था कि यदि खंडित प्रतिमाओं को सुधार कर लगाया जाएगा तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी. हालांकि नई प्रतिमाओं का फैसला होने के बाद सारा विरोध खत्म हो गया है.

ये भी पढ़ें-

Mahakal Lok Damage: 'श्री महाकाल लोक को भी नहीं छोड़ा', टूटी मूर्तियों पर कांग्रेस ने शिवराज सिंह की सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget