एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, भोपाल में आज झमाझम बारिश, 9 जिलों में अलर्ट जारी

MP Weather Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में मंगलवार को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जबकि बुधवार से तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 दिन बाद एक बार फिर मौसम मेहरबान हो गया है. बीते 10 दिनों से थमा बारिश का दौर आज मंगलवार (20 अगस्त) को अचानक 11.00 बजे से शुरू हो गया. ऐसे में बारिश से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है. इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
 
मौसम विभाग के अनुसार लो प्रेशर एरिया एक्टिव है, जिसकी वजह से अगले 2-3 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी. आज कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. जबकि मौसम विभाग ने बुधवार से तेज बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने आज छतरपुर, अशोकनगर, सतना, बालाघाट, धार, खरगोन, देवास, खंडवा और बुरहानपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
इधर राजधानी भोपाल में सुबह बारिश हो रही थी. बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है. भोपाल में बीते 10 दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ था. प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर थमने की वजह से गर्मी अपना असर दिखा रही है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 34 डिग्री के पार जा पहुंचा है. 

सोमवार को नर्मदापुरम, उज्जैन, नरसिंहपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री पार रहा, जबकि भोपाल में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, गुना में 33.1, रायसेन 33.4, रतलाम 33.6, खजुराहो 33.8, रीवा 33.4 और सीधी में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया. ऐसे में बढ़े हुए तापमान की वजह से लोग दिनभर गर्मी और उमस से परेशान नजर आए.

एमपी में अब तक 76 प्रतिशत हुई बारिश
इस बार प्रदेश में मौसम खासा मेहरबान है. एमपी में मानूसन ने 21 जून को दस्तक दिन थी, जबकि 28 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून पहुंच चुका था. इसके बाद से ही बारिश का दौर शुरू हुआ था और जुलाई महीने में अच्छी बारिश हुई. प्रदेश में अब तक 76 प्रतिशत बरसात हो चुकी है. बारिश के मामले में सबसे आगे जबलपुर संभाग बना हुआ है. 

वहीं मंडला में सबसे ज्यादा 42 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सिवनी में 41 इंच बारिश हुई है. इसी तरह भोपाल-नर्मदापुरम संभाग में भी बारिश के मामले में अच्छी स्थिति में है. भोपाल में 33 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे की 90 प्रतिशत बारिश है. 

22-23 अगस्त को होगी तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त से अच्छी बारिश का दौर शुरू होगा, जबकि 22 और 23 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होगी. मौसम विभाग ने इस दौरान मुरैना, ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, छिंदवाड़ा, बालाघाट, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में तेज बारिश की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें: मंत्री विश्वास सारंग का सबसे बड़ा रक्षाबंधन महोत्सव, पहले दिन 14 हजार बहनों ने बांधी राखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के भिंड में बारात से लौट रही बस ने वैन को मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत, 7 घायल
एमपी के भिंड में बारात से लौट रही बस ने वैन को मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत, 7 घायल
मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
महाकाल भक्तों के लिए बड़ी खबर! अब घर बैठे बुक करें संध्या और शयन आरती, प्रक्रिया हुई ऑनलाइन
महाकाल भक्तों के लिए बड़ी खबर! अब घर बैठे बुक करें संध्या और शयन आरती, प्रक्रिया हुई ऑनलाइन
जबलपुर: मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव, इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
जबलपुर: मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव, इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

वीडियोज

Donald Trump on Tariff: ट्रंप के 10% ग्लोबल टैरिफ के बाद कौन सी चीजें होंगी मंहगी? | Trade Deal
Donald Trump on Tariff: व्यापार नीति में भारी फेरबदल!, भारत अब अमेरिका को टैरिफ देगा? | USA
India’s Crude Oil Strategy Shift? Saudi Arabia की वापसी, Russia को झटका! | Paisa Live
US Supreme Court Struck Trump Tariffs: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान |
US Supreme Court Struck Trump Tariffs: SC के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप ! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Earthquake: भूकंप के झटके से हिला पाकिस्तान! रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.9 की तीव्रता
भूकंप के झटके से हिला पाकिस्तान! रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.9 की तीव्रता
महाराष्ट्र: लव जिहाद रोकने के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन कानून में हो बदलाव, किरीट सौमेया की CM फडणवीस से मांग
महाराष्ट्र: लव जिहाद रोकने के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन कानून में हो बदलाव, किरीट सौमेया की CM फडणवीस से मांग
PAK vs NZ: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में बारिश की संभावना, अगर रद्द हुआ मैच को किसे होगा फायदा? जानिए नियम
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में बारिश की संभावना, अगर रद्द हुआ मैच को किसे होगा फायदा? जानिए नियम
Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' में ये एक्टर निभाएगा मेन विलेन का किरदार, शाहरुख खान के सीन्स को लेकर भी आया अपडेट
'जेलर 2' में ये एक्टर निभाएगा मेन विलेन का किरदार, शाहरुख खान के सीन्स पर भी आया अपडेट
ईरान के टॉप कमांडरों पर खतरा! टारगेटेड स्ट्राइक की तैयारी; अमेरिकी हमले के सीक्रेट ब्लूप्रिंट से मिडिल ईस्ट में हड़कंप
ईरान के टॉप कमांडरों पर खतरा! टारगेटेड स्ट्राइक की तैयारी; अमेरिकी हमले के सीक्रेट ब्लूप्रिंट से मिडिल ईस्ट में हड़कंप
कोटा: अवैध पिस्टल के साथ यूथ कांग्रेस का नेता गिरफ्तार, कोहिनूर गैंग से खरीदकर बेचने की साजिश
कोटा: अवैध पिस्टल के साथ यूथ कांग्रेस का नेता गिरफ्तार, कोहिनूर गैंग से खरीदकर बेचने की साजिश
यूपी में शिक्षामित्रों के खाते में कब से आएगी बढ़ी सैलरी, जान लीजिए तारीख?
यूपी में शिक्षामित्रों के खाते में कब से आएगी बढ़ी सैलरी, जान लीजिए तारीख?
सिजेरियन डिलीवरी के तुरंत बाद बनने लगता है ब्रेस्ट मिल्क या नहीं, एक्सपर्ट से जानें सच?
सिजेरियन डिलीवरी के तुरंत बाद बनने लगता है ब्रेस्ट मिल्क या नहीं, एक्सपर्ट से जानें सच?
Embed widget