एक्सप्लोरर

MP News: भारी बारिश की वजह से सब्जियों के दाम आसमान पर, बिगड़ा किचन का बजट, देने पड़ रहे दोगुने दाम

Madhya Pradesh News: सब्जी व्यापारी के मुताबिक, बाजार में सब्जियों की डिमांड अधिक है लेकिन आवक नहीं होने से आपूर्ति नहीं हो पा रही है. जब तक बारिश होती रहेगी दाम कम नहीं होंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में लगातार बाढ़ की वजह से सब्जियों पर बुरा असर पड़ रहा है. सब्जी खराब होने की वजह से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. आने वाले 15 दिनों तक सब्जियों के दाम कम होने के कोई आसार नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के कई जिले रेड जोन में है जबकि अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से सब्जियों पर बुरा असर पड़ा है. किसानों की सब्जियों की फसल खराब हो गई है, जिसकी वजह से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं.

दोगुने हुए सब्जियों के दाम
भिंडी, लौकी, तुराई, मिर्ची, धनिया जैसी सभी सब्जियों के भाव आसमान पर हैं. थोक व्यापारी उत्सव सोलंकी के मुताबिक धनिया कुछ दिनों पहले तक 30 रुपये किलो तक बिक रहा था अब इसके दाम 60 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. थोक बाजार में महंगाई का असर फुटकर बाजार में भी हुआ है. फुटकर बाजार में भी दाम उछाल पर हैं.

Indore News : जलजमाव से इंदौर में बढ़ा इन बीमारियों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने दी यह सलाह

सब्जी व्यापारियों ने क्या कहा
सब्जियों के थोक व्यापारी रईस भाई के मुताबिक, मिर्ची भी 60 रुपये किलो तक पहुंच गई है. फुटकर बाजार में मिर्ची का भाव 80 रुपये तक पहुंच गया है. इसी तरह सब्जियों के दाम 2 गुना तक पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि बाजार में सब्जियों की डिमांड अधिक है लेकिन आवक नहीं होने की वजह से आपूर्ति नहीं हो पा रही है. यही वजह है कि सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं. सब्जी व्यापारियों के मुताबिक जब तक बारिश होती रहेगी, तब तक सब्जियों के दाम कम नहीं होने वाले हैं. 

लोगों की रसोई पर पड़ा असर
सब्जियों के दाम बढ़ने की वजह से रसोई पर भी महंगाई का असर पड़ा है. सब्जी मंडी में खरीदी करने आईं रश्मि सिंह ने बताया कि, पहले वे 200 रुपये में 3 दिन की सब्जियां लेकर जाती थीं लेकिन अब 2 दिन की सब्जियां ही बमुश्किल आ रही हैं. इसमें भी यह देखना पड़ता है कि कौन सी सब्जी खरीदी जाए, कौन सी नहीं खरीदी जाए? रसोई में काम आने वाले धनिया, मिर्ची के दाम तक 2 गुना बढ़ गए हैं.

Jabalpur News: इंटरनेशनल सटोरिए सतीश सनपाल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, करीबी कैश एजेंट अमित शर्मा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget