एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के इन जिलों में सूखे का मंडराया खतरा! संकट में सोयाबीन की खेती

MP News: मध्य प्रदेश के किसानों का कहना है कि अगर एक-दो दिन बारिश नहीं हुई तो सोयाबीन की फसल पर बुरा असर पड़ेगा. अगर सिंचाई के बाद बारिश हुई तो उसका भी नुकसान झेलना पड़ सकता है.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक दर्जन से ज्यादा जिले में सोयाबीन (Soyabean) की फसल पर संकट में आ गई है. मौसम की बेरुखी के कारण किसानों का नुकसान होना शुरू हो गया है. दूसरी तरफ मध्य प्रदेश पर अल्पवृष्टि का खतरा बढ़ गया है.  राज्य के विदिशा (Vidisha), रतलाम (Ratlam), उज्जैन (Ujjan), इंदौर (Indore), नर्मदा पुरम (Narmada Puram), खंडवा (Khandwa), धार, मंदसौर, सीहोर, बैतूल, खरगोन (Khargone) और हरदा जिले में सोयाबीन की प्रमुख रूप से फसल की जाती है. कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में इस साल 53 लाख हैक्टेयर भूमि पर सोयाबीन की फसल की बुआई की गई है.

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग की बार-बार संभावनाओं के बावजूद वर्षा नहीं हो रही है. जिसकी वजह से किस संकट में आ गए हैं. मंदसौर के किसान धर्मराज के मुताबिक यदि एक-दो दिनों में बारिश नहीं हुई तो सोयाबीन की फसल पर काफी बुरा असर पड़ जाएगा. अभी नुकसान होना शुरू हो गया है. पिछले 15 दिनों से बारिश नहीं हुई है. वर्तमान में पूरे इलाके में किसानों को बारिश का इंतजार है. उज्जैन के किसान प्रभु लाल के मुताबिक सोयाबीन के पत्ते मुरझाने लग गए हैं. इसके अलावा फल भी नहीं लग रहा है. वर्तमान में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन इंद्र देवता की कृपा नहीं होने से सोयाबीन की फसल खराब हो रही है.

गेहूं की फसल पर भी संकट 
यदि आने वाले दिनों में भी बारिश नहीं होती है तो गेहूं की फसल भी किसानों के लिए मुसीबत बन जाएगी. अभी जमीन का जलस्तर भी ऊपर नहीं उठा है, ऐसी स्थिति में यदि भविष्य में गेहूं की फसल लगाई जाती है तब भी पानी की कमी किसानों के लिए परेशानी की वजह बन जाएगी. किसान रोज बारिश के लिए मन्नत मांग रहे हैं.

खेत में पानी छोड़ने पर भी हो सकता नुकसान
किशन गोपी लाल के मुताबिक यदि फिलहाल बारिश नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में फसल बचाने के लिए किसानों को अपने खेत में बोरिंग और कुएं से पानी की सप्लाई करना पड़ेगी. यदि वह अभी सिंचाई कर देता है और बारिश भी पड़ जाती है तो ऐसी स्थिति में फसल पर और भी बुरा असर पड़ जाएगा. किसानों को अभी यह समझ नहीं आ रहा है कि वह अन्य किसी माध्यम से सिंचाई करें या नहीं. 

मौसम विभाग के आंकड़े
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मध्य प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. इनमें झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, मंदसौर, आगर मालवा, शाजापुर, राजगढ़, गुना, अशोक नगर, भोपाल, ग्वालियर, छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, नीमच, उज्जैन, सीहोर, टीकमगढ़ आदि जिले शामिल है. 

कोहरे के कारण मिल रही है थोड़ी राहत
मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग में कुछ स्थानों पर सुबह कोहरा छा रहा है. धुंध की वजह से हल्की-फुल्की बूंदे फसलों की पत्तियों पर गिर रही हैं. किसानों के मुताबिक अभी से थोड़ी सी राहत जरूर पहुंच रही है. फसलों को बचाने के लिए तेज बारिश होना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें-  MP News: इंदौर में जल्द ही दौड़ने लगेगी मेट्रो ट्रेन, गुजरात के सांवली से लाए गए तीन कोच, जानें कब से होगा ट्रायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget