एक्सप्लोरर

एमपी में सिकल सेल एनीमिया का आतंक, 33 जिलों में 20 हजार से अधिक मरीजों की हुई पहचान

Sickle Cell Anemia in MP: मध्य प्रदेश के 33 जिलों में सिकल सेल एनीमिया मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है, जिनमें 20,526 सिकल सेल एनीमिया के मरीज पाए गए हैं.

MP Sickle Cell Anemia Mission: मध्य प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. जनजाति समुदाय इलाकों में स्क्रीनिंग करके सिकल सेल मरीजों की पहचान की जा रही है, जिसमें पूरे राज्य में 20 हजार से अधिक मरीजों की पहचान हुई है.

राज्य में 89 विकास खंड जनजाति समुदाय हैं और इन इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ी बीमारी है. ये आनुवांशिक बीमारी होने के कारण एक से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर हो जाती है. मध्य प्रदेश में इस बीमारी के विस्तार को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं.

राज्य में कुल 21% जनजाति वर्ग

राज्यपाल मंगू भाई पटेल की खास नजर जनजाति बाहुल्य इलाकों के विकास और उनकी समस्या के साथ सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारी पर भी है. इसके चलते समय-समय पर इन क्षेत्रों की समस्याओं की समीक्षा की जा रही हैं. राज्य की कुल आबादी में 21% जनजाति वर्ग है. सिकल सेल नियंत्रित करने के प्रयासों को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से बुधवार को राजभवन में मुलाकात की.

उप मुख्यमंत्री सिकल सेल मिशन पर बोले

राजेंद्र शुक्ला ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्हें हिमोग्लोबिन पैथी मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों और सिकल सेल रोगियों के साथ वल्नरेबल क्षेत्र के नागरिकों के बचाव और उपचार के प्रयास और संचालित जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी.

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का हर नागरिक सिकल सेल की रोकथाम की सावधानियों को समझे, इसके लिए जागरूकता अभियान और आउटकम की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त किया जा सके.

33 जिलों में सिकल सेल मरीजों की स्क्रीनिंग

राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में प्रदेशभर के 33 जिलों में सिकल सेल मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है. 59 लाख से अधिक नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें 1.34 लाख नागरिक सिकल सेल वाहक और 20,526 सिकल सेल एनीमिया के मरीज पाए गए हैं.

32 लाख से ज्यादा व्यक्तियों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं. मरीजों के उपचार के लिए चिन्हित किए गए जिलों में 6 से 10 बेड को उपचार केंद्र में स्थापित किया गया है. साथ ही मरीजों को प्रबंधन और उपचार के साथ दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है.

निःशुल्क रक्तदान सुविधा उपल्बध

उपचार केंद्रों में निःशुल्क, रिप्लेसमेंट फ्री और सुरक्षित ब्लड़ की सुविधा है. साल 2024-25 में सिकल सेल मरीजों को लगभग 9,22,500 हाइडॉक्सी यूरिया का वितरण और 3,037 यूनिट निःशुल्क रक्तदान किया गया है.

ये भी पढ़ें: 'धर्म के आधार पर देश का बंटवारा इतिहास का काला अध्याय', भोपाल में बोले CM मोहन यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget