एक्सप्लोरर

MP School Closed: मध्य प्रदेश में कोरोना के कारण 31 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, प्री-बोर्ड की परीक्षाओं पर भी हुआ फैसला

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के हालात पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की समीक्षा बैठक की है. जिसके बाद राज्य के स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद रखा गया है.

MP School Reopen: मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान नए मामलों में काफी तेजी से उछाल आया है. इसको देखते हुए राज्य सरकार द्वारा स्कूलों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के हालात पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की समीक्षा बैठक की है. जिसके बाद राज्य के स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद रखा गया है. 

ये है फैसला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. इन फैसलों के तहत प्रदेश में पहली से बारहवीं तक के सभी स्कूल 31 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिये गए हैं. हालांकि इस दौरान सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चालु रहेगी. वहीं प्री-बोर्ड की परीक्षाओं को 20 जनवरी से किया जाना प्रस्तावित था. लेकिन अब राज्य सरकार के फैसले के अनुसार परीक्षाओं को टेक होम एग्जाम के रूप में आयोजित किया जाए. राज्य सरकार के फैसले के अनुसार राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, मनोरंजन आदि कार्यक्रम अगर खुले में आयोजित किये जाते हैं तो अधिकतम संख्या ढाई सौ रहेगी और बड़ी रैली, बड़ी सभा, बड़े आयोजन अभी प्रतिबंधित रहेंगे. 

सीएमओ का ट्वीट
बता दें कि राज्य सरकार ने लगातार गंभीर होती कोरोना की स्थिति को देखते हुए सभी प्रकार की खेल गतिविधियों को बिना दर्शकों के किए जाने का फैसला किया है. इसके अलावा हॉल के अंदर होने वाले कार्यक्रम में हॉल की क्षमता की 50 फीसदी ही उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने की बात कही है. सीएमओ मध्य प्रदेश ने ट्वीट कर बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. सभी प्रकार के मेले चाहे वाणिज्यिक हों या धार्मिक मेलों पर प्रतिबंध रहेगा. कोई जुलूस और रैली, राजनीतिक या सामाजिक सभा भी प्रतिबंधित रहेगी.

ये भी पढ़ें-

Covid-19: ​मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों को 31 जनवरी 2022 तक बंद, सीएम ने दिए निर्देश

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बढ़ सकती है ठंड, जानें प्रमुख जिलों के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget