एक्सप्लोरर

एमपी राज्यसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश की एकमात्र खाली राज्यसभा सीट के लिए चुनाव में नाम निर्देशन वापसी की तारीख जन्माष्टमी के कारण 27 अगस्त कर दी गई है. नामांकन दाखिल करने की आज (21 अगस्त) आखिरी तारीख है.

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हो रहे चुनाव की तारीखों में हल्का सा बदलाव किया गया है. पहले नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की तारीख 26 अगस्त थी, लेकिन 26 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश होने की वजह से चुनाव आयोग ने इसमें बदलाव किया है. अब नाम निर्देशन पत्र 27 अगस्त को वापस लिए जाएंगे. इधर नामांकन फॉर्म जमा करने की आज 21 अगस्त आखिरी तारीख है. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 26 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा, इसलिए राज्यसभा उप निर्वाचन के लिये नाम निर्देशन पत्र वापसी की प्रक्रिया अब 27 अगस्त को होगी. पहले यह प्रक्रिया 26 अगस्त को होना थी. श्री राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश राज्यसभा उप निर्वाचन को लेकर अधिसूचना विगत 7 अगस्त को जारी कर दी गई है. 

3 सितंबर को वोटिंग और काउंटिंग
प्रदेश में राज्यसभा उप निर्वाचन के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 14 अगस्त से जारी है, जो बुधवार 21 अगस्त तक चलेगी. गुरुवार 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की जाएगी. श्रीराजन ने बताया कि तीन सितंबर को सुबह 9.00 से शाम 4.00 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी.

बीजेपी ने तय किया उम्मीदवार, कांग्रेस का अभी नहीं
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना संसदीय सीट से सांसद बनने के बाद व उनके द्वारा खाली की गई राज्यसभा की सीट पर  चुनाव होना है. इस सीट पर उम्मीदवार घोषित करने के मामले में बीजेपी अव्वल रही. बीजेपी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. 

बीजेपी ने केरल के नेता केंद्रीय मंत्री जार्ज कुरियन को अपना उम्मीदवार बनाया है. बता दें, इस सीट पर एमपी से केपी यादव, नरोत्तम मिश्रा सहित कुछ अन्य नाम चल रहे थे, लेकिन बीजेपी ने एमपी के नेताओं पर भरोसा ना जताते हुए केरल के नेता पर विश्वास जताया है. 

मप्र से यह राज्यसभा सदस्य
वर्तमान में मप्र से बंशीलाल गुर्जर, उमेश नाथ, एल. मुरुगन, माया नारोलिया सभी भाजपा एवं अशोक सिंह (कांग्रेस) से राज्यसभा सदस्य हैं, इनका कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 से 2 अप्रैल 2023 तक है. जबकि कविता पार्टी, सुमित्रा बाल्मीकी भाजपा एवं कांग्रेस के विवेक तन्खा 30 जून 2022 से 29 जून 2028 तक. सुमेर सिंह सोलंकी भाजपा एवं दिग्विजय सिंह कांग्रेस 22 जून  2020 से 21 जून 2026 तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: भोपाल में भारत बंद का मिला-जुला असर, कुछ दुकानें खुलीं, पुलिस भी हाई अलर्ट पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget