एक्सप्लोरर

Train Cancelled: यात्रिगण कृपया ध्यान दें! भोपाल-इटारसी से होकर जाने वाली कुछ ट्रेनें आने वाले दिनों में रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Train Cancelled News: रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार टेक्निकल काम के चलते भोपाल-इटारसी से होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनों को 27 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक के लिए निरस्त और कुछ का रास्ता बदला गया है.

Indian Railways: मध्य प्रदेश में 27 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक तकनीकी वजह से भोपाल-इटारसी के बीच रेलवे ट्रैफिक बाधित रहेगा. इस दौरान पश्चिम मध्य रेल की कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है तो कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला हुआ है. सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के अंतर्गत बुधनी, मिडघाट, चौका और बरखेड़ा स्टेशनों में प्री एनआई और एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का काम 27 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा. इस काम के दौरान कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस काम के पूरा होते ही गाड़ियां अपने समय पर चलेंगी.

ये ट्रेनें हुईं कैंसिल
 
1. गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस 27 नवंबर 2023 से 09 दिसंबर 2023 तक और गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक निरस्त रहेगी.

2. गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस 07 दिसंबर से 09 दिसंबर तक दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी.

3. गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस स्पेशल  07 दिसंबर को और गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति एक्सप्रेस 11 दिसंबर को निरस्त रहेगी.

4. गाड़ी संख्या 11601/11602 बीना-कटनी-बीना मेमू स्पेशल 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक निरस्त रहेगी.

5. गाड़ी संख्या 06603/06604 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू स्पेशल 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक निरस्त रहेगी.

6. गाड़ी संख्या 12153 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रानी कमलापति एक्सप्रेस 07 दिसंबर को और गाड़ी संख्या 12154 रानी कमलापति-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 08 दिसंबर को निरस्त रहेगी.

आंशिक निरस्त ट्रेनें

गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस 26 नवंबर से 08 दिसंबर तक और गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक दुर्ग-इटारसी-दुर्ग के मध्य चलेगी और इटारसी-भोपाल-इटारसी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी.

इन ट्रेनों का बदलेगा रास्ता

1. गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुडवारा-बीना-भोपाल होकर गंतव्य को जाएगी.

2. गाड़ी संख्या 11463 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस 28 नवंबर से 08 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा होकर गंतव्य को जाएगी.

3. गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस 07 दिसंबर से 09 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुडवारा-बीना-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी.

4. गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस 07 दिसंबर से 09 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी.

5. गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुड़वारा-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी.

6. गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया बीना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी.

7. गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया न्यू कटनी जंक्शन-कटनी मुड़वारा-बीना-भोपाल होकर गंतव्य को जाएगी.

8. गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा-न्यू कटनी जंक्शन होकर गंतव्य को जाएगी.

9. गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कामायनी एक्सप्रेस 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी.

10. गाड़ी संख्या 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी.

Rajasthan Election 2023: '48 घंटे के लिए ED और CBI हमें दे दीजिए, फिर देखिए...' कांग्रेस का PM मोदी को चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget