एक्सप्लोरर

MP News: 'मुख्यमंत्री पद पर रहने के लायक नहीं शिवराज सिंह चौहान', जानें- ऐसा क्यों बोले कमलनाथ?

MP News: मध्य प्रदेश के कथित पोषण आहार घोटाले कमलनाथ ने कहा कि, सीएम शिवराज महिला और बाल कल्याण विभाग का नेतृत्व करते हैं इसलिए उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कथित पोषण आहार घोटाले (Nutrition Food Scam) को लेकर एमपी कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Chouhan) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य सरकार की इस मुद्दे को राज्य विधानसभा में उठाएगी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा मांगेगी. उन्होंने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पूरक पोषण योजना में भ्रष्टाचार कैसे हुआ.

सीएम शिवराज को पद पर रहने का अधिकार नहीं

कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, सीएम शिवराज को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वो महिला और बाल कल्याण विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं. इस भ्रष्टाचार ने गरीब बच्चों का पोषण छीन लिया है और उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.

MP News: सीएम शिवराज की सख्ती के पांच घंटे बाद ही मिला सरकारी कोटे का यूरिया, प्रशासन ने की छापेमारी

बीजेपी से हर वर्ग दुखी

उन्होंने कहा कि, राज्य के महालेखाकार की रिपोर्ट में इस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को उजागर किया गया है. जिसमें उन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर शामिल हैं, जिनका यूज मोटरसाइकिल, कार, ऑटोरिक्शा आदि के लिए खाद्य पदार्थों को लाने के लिए किया जाता था. बीजेपी की इस सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है. खाद और बीज नहीं मिलने से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

बीजेपी के खिलाफ चार्जशीट हो रही तैयार

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मप्र में बीजेपी सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर रही है और इसे उचित समय पर जारी भी किया जाएगा. वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि कैग की रिपोर्ट अंतिम नहीं है और राज्य सरकार उसके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का जवाब देगी. इस बीच  ये पूछे जाने पर कि वो राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ी यात्रा' में हिस्सा क्यों नहीं ले रहे हैं , उन्होंने कहा कि, मुझे कॉर्डिनेशन का काम दिया गया है और मैं इसे कर रहा हूं.

Doctors Resignation: डॉक्टरों के इस्तीफे से पन्ना जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था ठप, छह घंटों में तीन की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
Datia By-election Result Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget