एक्सप्लोरर

MP Crime News: एमपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पत्थर मारकर लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को किया गिरफ्तार

Crime News: एमपी के कटनी जिले में पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है. जिसने दो लोगों की पत्थर मारकर हत्या कर दी है.

Crime News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पुलिस ने एक पत्थर मार साइको किलर  को गिरफ्तार किया है. बता दें कि  इस साइको किलर ने दो लोगों की पत्थर मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार साइको किलर  शराब के लिए पैसे या गांजा नहीं मिलने पर पत्थर मारकर लोगों की हत्या कर देता था.आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और इससे पहले भी उस पर पत्थर मारकर हत्या का आरोप लगा था.

दो लोगों की पत्थर मारकर की हत्या

गौरतलब है कि बीते दिनों कटनी जिले के माधव नगर एवं कुठला थाना क्षेत्र में पत्थर मारकर कर दो लोगों की हत्या कर दी गई थी. कटनी एसपी सुनील कुमार जैन ने बताया कि एक घटना माधवनगर थाना की झिंझरी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई थी,जहां के पिपरौंध गांव के प्रतीक्षालय में 28 जनवरी को एक अज्ञात युवक के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी. इसके अलावा दूसरी घटना में पन्ना मोड़ चक्की घाट निवासी चंद्रशेखर निषाद की 30 जनवरी की रात कुठला थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर में स्थित सरकारी आवास कमरा नंबर 38 पर पत्थर मारकर हत्या की गई थी. दोनों ही मामले में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था. पुलिस की जानकारी के अनुसार दोनों ही हत्याएं एक ही तरीके से पत्थर मारकर की गई थी. जिसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई और आखिरकार पुलिस ने दोनों हत्या के आरोपी कैलाश उर्फ झोला चौधरी को गिरफ्तार करने में सफल रही. आरोपी कैलाश ने पत्थर पटककर दोनों हत्याएं किये जाना कबूल कर लिया है.

एसपी ने की टीम के लिए ईनाम की घोषणा

एसपी सुनील जैन के मुताबिक आरोपी कैलाश साइको किलर है.इसके ऊपर पहले भी पत्थर मारकर हत्या करने का आरोप लग चुका है. कैलाश हाल ही में जेल से छूटकर आया था.पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने बताया कि आरोपी ने एक हत्या शराब के लिए पैसे ना देने पर तो दूसरी हत्या गांजा का चिलम ना देने जैसी मामूली बात पर की. एसपी जैन ने आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका का निर्वहन करने वाली पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें-

Bihar Liquor Ban: अपराध का 'डबल डोज', पहले सरकारी जमीन पर किया कब्जा, फिर उसी पर कर रहे थे अवैध शराब का धंधा

UP Election 2022: शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव को माना अपना नेता, बीजेपी के लिए कही यह बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget