एक्सप्लोरर

Khandwa News: अब तक कोई नहीं जान पाया है खंडवा के एक गांव में बने इस गड्ढे का रहस्य, विधायक ने कहा- जांच करवाएंगे

MP News: गड्ढे की मिट्टी अंदर ही अंदर धंसती जा रही है. इससे गड्ढे की गोलाई और गहराई भी बढ़ती ही जा रही है. इस बात से अब गांव वाले चिंतित हैं. वहीं इलाके के विधायक ने गड्ढे की जांच कराने को कहा है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) जिले के एक गांव में बना एक गड्ढा आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस गड्ढे को रहस्यमयी घटना मान रहे हैं. खंडवा के धमनगांव में एक किसान के घर के सामने खाली पड़ी जमीन में एक सप्ताह पूर्व दो फीट का गोलाकार गड्ढा हो गया था. यह रहस्यमयी गड्ढा एक सप्ताह में बढ़कर आठ फीट का हो गया है. इसका अचानक से इतना बड़ा आकार ले लेना ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है. इस गड्ढे को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने इसे गोलाकार खोदा हुआ हो. इस गड्ढे की मिट्टी अंदर ही अंदर धंसती जा रही है. आश्चर्य की बात यह है कि इसकी गोलाई और गहराई बढ़ती ही जा रही है. इस वजह से अब ग्रमीण चिंतित हैं.  

लगाए जा रहे तरह तरह के कयास
खण्डवा जिले के ग्राम धमनगांव में 19 जुलाई को किसान सागर सिंह ने अपने घर के सामने अचानक एक गड्ढा पाया. यह गड्ढा शुरू में मात्र डेढ़ से दो फिट का था, लेकिन एक सप्ताह में इसकी गोलाई 8 से 9 फिट के करीब हो गई है. इसके साथ ही इसकी गहराई भी बढ़ने लगी है. इस घटना को लेकर ग्रामीण अब तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कोई इसे कुदरत का अनोखा रूप बता रहा है तो कोई दैवीय शक्ति का प्रकोप बता रहा है. 

Bhopal News: भोपाल में इन 6 दिनों में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया सख्त आदेश, जानिए कौन से हैं वो दिन

विधायक भी पहुंचे गड्ढे़ को देखने
गांव में हुए इस रहस्मयी गड्ढे से चिंतित पूर्व सरपंच गोपाल यादव ने स्थानीय विधायक नारायण पटेल को इसकी जानकारी दी और उन्हें धमनगांव बुलाया. विधायक नारायण पटेल वहां पहुंचे. ग्रामीणों से चर्चा के बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को घटनाक्रम बताकर इसकी जांच करवाने को कहा है.  

स्थानीय विधायक नारायण पटेल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि धमनगांव में एक किसान के यहां अचानक से एक रहस्यमयी गड्ढा हो गया है. मैंने स्वयं वहां जाकर देखा तो वाकई एक बड़ा गड्ढा नजर आया. हमने इनकी जांच के लिए जिला कलेक्टर और एसडीएम से बात की है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि अचानक हुए इस गड्ढे का क्या राज है. अगर जरूरत पड़ी तो वैज्ञानिकों से भी इसकी जांच कराई जाएगी.

MP Education News: डॉ गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट के भी दो नए कोर्स होंगे शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget