एक्सप्लोरर

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में आज पड़ेंगे ओले! कब तक पहुंचेगा मानसून? IMD की भविष्यवाणी से मिला बड़ा सुकून

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश के 55 जिलों में से 43 में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पहले पूरब की ओर से आ रहा था, लेकिन अब दिशा बदल गई है.

MP Monsoon Date: मध्य प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं लग रहे हैं. हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरा अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, अगले 48 से 60 घंटे के बीच मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है. फिलहाल, मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ-साथ कई जिलों में प्री-मानसून की हल्की बरसात भी देखी गई है. 

सोमवार 17 जून की अलसुबह भोपाल में तेज बारिश हुई. वहीं, सतना में भी दोपहर को मौसम ने हल्की करवट ली और शहर को बारिश से सराबोर कर दिया. हालांकि, मानसून अभी गुजरात तक पहुंचा है और एमपी आने में कुछ समय लग सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि दो से ढाई दिन के अंदर मध्य प्रदेश में बारिश आ सकती है. 

मध्य प्रदेश में ओले पड़ने की भी संभावना
आईएमडी ने अलर्ट में बताया है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओले पड़ने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश के दतिया और बेतूल में ओलाबारी हो सकती है. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश के छतरपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा और सिवनी में भी ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है.

मध्य प्रदेश के 43 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के 55 जिलों में से 43 में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, शाजापुर आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, इंदौर, रतलाम, निवाड़ी, पांढुर्णा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, देवास, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश में मानसून आने में हुई देरी
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पहले पूरब की ओर से आ रहा था, लेकिन अब दिशा बदल गई है. अब मानसून पश्चिम की तरफ से आ रहा है. इसलिए अब प्रदेश में बादलों की एंट्री 2 से तीन दिन लेट होने वाली है. दक्षिण पश्चिम में हवाओं का सर्कुलेशन होने से नमी आ रही है, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून बारिश देखने को मिल रही है. 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतने पर CM मोहन यादव ने इस नेता की तारीफ की, बोले- 'पहली बार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण में टूटा मोहन यादव का पैतृक आवास, CM ने खुद चलाया हथौड़ा
उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण में टूटा मोहन यादव का पैतृक आवास, CM ने खुद चलाया हथौड़ा
'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी प्रपोज्ड लेक सिटी?
'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी प्रपोज्ड लेक सिटी?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget