एक्सप्लोरर

'जिनके अपने घर शीशे के होते हैं वो...', मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया दिग्विजय सिंह पर पलटवार

MP Politics: मोहन यादव सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिग्विजय सिंह के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है. राजपूत ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं.

MP News: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिग्विजय सिंह के आरोप पर पलटवार किया है. मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि दिग्विजय सिंह को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. पिछले दिनों दिग्विजय सिंह ने परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को लेकर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था. 

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि जब कमलनाथ की सरकार बनी थी तब ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन मंत्री बनाए जाने को लेकर दबाव डाला गया था, जिसके बाद गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन मंत्री बनाया गया था. दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते परिवहन विभाग के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एक बोर्ड बनाया था, जिसे शिवराज सिंह चौहान के दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही हटा दिया गया था. 

गोविंद सिंह राजपूत से पूछे जाने पर कि दिग्विजय सिंह को कोई गंभीरता से नहीं लेता, उन्होंने कहा कि मुझे हर मुद्दे पर बोलने की जरूरत नहीं है, उन्होंने कहा कि बात निकली हुई तो दूर तलक जाएगी. गोविंद सिंह ने आगे एक फिल्मी डायलॉग याद करते हुए कहा, 'जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घर में पत्थर नहीं मारा करते.'

एजेंसियों के एक्शन पर उन्होंने कहा, जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, एजेंसियां स्वतंत्र होकर काम काम करती हैं किसी के दबाव में नहीं. 

गोविंद सिंह राजपूत ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा, जब कांग्रेस की सरकार थी, सरकार के उस समय के वन मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह के ऊपर क्या क्या आरोप लगाए थे. क्या-क्या कहा था उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर आज भी है.

इसे भी पढ़ें: घर बैठे बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,सिंहस्थ के लिए घाट, MP कैबिनेट मीटिंग में लिए गए अहम फैसले

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget