एक्सप्लोरर

WATCH: बाज के झपट्टे से डरा बाघ, दुर्लभ पल वीडियो कैमरे कैद, MP के टाइगर रिजर्व 30 जून से बंद

Kanha National Park: एमपी के कान्हा नेशनल पार्क में घूम रही आर्याही दुबे ने एक बाघ पर बाज के हमले का दुर्लभ वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Kanha National Park Viral Video: मध्य प्रदेश में स्थित सभी टाइगर रिजर्व 30 जून से बंद हो जाएंगे. बंद होने की समय अवधि नजदीक आने के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी इन टाइगर रिर्जव में घूमने के लिए पहुंचे हैं. इन्हीं सैलानियों में आर्याही दुबे भी कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंची.

आर्याही दुबे कान्हा में घूम रही थी, उसने एक बाघ को देखा और कुछ ही पल में एक बाज आया, जिसने बाघ पर झपट्टा मारा, जिससे बाघ डर गया. इस दुर्लभ पल को आर्याही ने अपने मोबाईल के वीडियो में कैद किया है, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


 
मध्य प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व हैं, जिनमें कान्हा टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिवर्ज, पन्ना टाइगर रिजर्व, पेंज टाइगर रिजर्व, संजय दुबरी टाइगर रिजर्व और सतपुड़ा टाइगकर रिजर्व शामिल हैं. यहां प्रतिवर्ष लाखों की तादाद में सैलानी घूमने आते हैं. इन टाइगर रिजर्व में अब सफारी पर प्रतिबंध लगने वाला है. समय अवधि नजदीक आने की वजह से अब बड़ी संख्या में देश विदेश के पर्यटक इन टाइगर रिजर्व में घूमने पहुंच रहे हैं. 

1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे टाइगर रिजर्व

बारिश के तीन महीने तक प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में सफारी पर प्रतिबंध लग जाएगा. जानकारी के अनुसार पन्ना नेशनल पार्क सफारी के लिए जाना जाता है, यहां प्रतिवर्ष बड़ी तादाद में सैलानी आते हैं. इस पार्क को 1 जुलाई से 30 सितंबर तक के लिए बंद किया जाएगा. एक अक्टूबर से ही सैलानी यहां सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे. इसी तरह बांधवगढ़ नेशनल पार्क भी पर्यटकों में खास लोकप्रिय है.

इस पार्क को भी मानसून के चलते 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद किया जाएगा. जबकि कान्हा नेशनल पार्क भी इसी अवधि के लिए बंद रहेगा. मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच स्थित पेंच नेशनल पार्क भी 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद रहेगा. 

वायरल हो रहा वीडियो

आरटीआई एक्टिविटी अजय दुबे अपने परिवार के साथ कान्हा टाइगर रिजर्व घूमने गए थे. उनके साथ उनकी बेटी आर्याही दुबे भी थी. जब यह परिवार कान्हा टाइगर रिजर्व में घूम रहा था, तब इन्होंने एक बाघ देखा. कुछ पल बाद ही एक बाज अपने पंख फैलाकर बाघ की तरफ झपट्टा वैसे ही बाघ चारों खाने चित हो गया. आर्याही दुबे इस दुर्लभ पल को अपने वीडियो में कैद हुआ, जिसके बाद यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: 300 रुपये की ज्वेलरी 6 करोड़ में बेचा, जयपुर में अमेरिकी महिला से ठगी का ऐसे खुला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget