एक्सप्लोरर

प्रयागराज महाकुंभ के कारण मध्य प्रदेश के ज्योतिर्लिंगों में भीड़ और बढ़ी, श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम

Madhya Pradesh Jyotirlinga Darshan: महाशिवरात्रि के लिए एमपी के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्तों की भीड़ जुट रही है, जो प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं से जुड़ी है.

Madhya Pradesh Jyotirlinga Darshan: महाशिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से जोड़कर भी देखा जा रहा है. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ ज्योतिर्लिंगों में पहुंचने की संभावना जताते हुए व्यापक पैमाने पर इंतजाम करने का दावा किया है. 

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से अभी तक 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं जबकि ओंकारेश्वर मंदिर में भी 50,000 से ज्यादा शिव भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद ले लिया है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है. 

लगातार 48 घंटे के लिए खुले मंदिरों के पट
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण भी यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक देखने को मिल रही है. इसके अलावा महाकाल लोक बनने के बाद श्रद्धालुओं के सतत आने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. खंडवा के एसपी मनोज राय के मुताबिक ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार दर्शन के लिए आ रही है. 

मंदिर को लगातार 48 घंटे के लिए खोल दिया गया है. उन्होंने भी माना कि प्रयागराज मेले के कारण इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ और अधिक देखने को मिल रही है. 

ड्रोन कैमरे से क्राउड मैनेजमेंट और सुरक्षा प्रबंध
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक ड्रोन कैमरा से क्राउड मैनेजमेंट और सिक्योरिटी इंतजाम पर नजर रखी जा रही है. उज्जैन में 2000 पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग स्थान पर तैनात किया गया है. खंडवा एसपी मनोज राय के मुताबिक 450 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं. यातायात प्रबंधन पर भी पूरा ध्यान दिया गया है.

यह भी पढ़ें: महाकाल के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भगवान से की यह प्रार्थना

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget