एक्सप्लोरर

Jabalpur News : पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने किया सुसाइड का प्रयास

Jabalpur News : जबलपुर के 17 साल की नाबालिग छात्रा ने तंग आकर सुसाइड का प्रयास किया है. 90 प्रतिशत तक जलने के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कालेज में रखा गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Jabalpur News : जबलपुर में 17 साल की एक नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को आग लगा ली. छात्रा 90 प्रतिशत जल गई है और उसे उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है. छात्र ने एक सुसाइड नोट में छेड़छाड़ करके परेशान करने वाले लड़के अनुराग चौधरी सहित कुछ अन्य लोगों के नाम लिखे हैं. छात्रा 11वीं में पढ़ती है.

इन आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रांझी इलाके में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने मंगलवार को खुद को आग लगा ली. आग लगाने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा है. इसमें अनुराग चौधरी, वरुण खन्ना,आशा खन्ना, तन्वी केवट और ममता केवट को दोषी ठहराया गया है. सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि "इन लोगों ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया है. मैं इनसे परेशान हो चुकी हूं. मेरा अनुराग चौधरी, वरुण खना,आसा खना तन्वी केवट और ममता केवट ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया. इन्होंने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया है. मेरे घर के चारों तरफ लड़के घूमते रहते हैं. रांझी थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. मेरी वजह से बहनों की जिंदगी बर्बाद न हो, इसलिए आत्महत्या करने जा रही हूं. सारी पापा मुझे माफ़ कर देना."

सुसाइड नोट में पुलिस पर भी सवाल
पुलिस के मुताबिक 4 आरोपियों को पकड़ लिया गया है. मस्ताना चौक रांझी की रहने वाले पीड़ित छात्रा के पिता ऑटो ड्राइवर हैं. वह चार बहनों में सबसे छोटी है.  पिता सुबह ऑटो लेकर निकल जाते हैं. मंगलवार दोपहर में छात्रा ने छत पर जाकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली. चीख सुनकर बहनों ने पड़ोसियों की मदद से बचाने की कोशिश की. पुलिस को भी सूचना दी. छात्रा को गंभीर हालत में पहले विक्टोरिया और फिर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया. छात्रा के सुसाइड नोट और बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.  छात्रा ने सुसाइड नोट में पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं. उसने लिखा है कि रांझी थाना में उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत लेकर रख लिया. सोमवार को अनुराग और वरुण ने घर आकर धमकी दी थी. यही शिकायत छात्रा ने दो अन्य बहनों के साथ रांझी थाने में की थी.

अब तक नहीं गिरफ्तार हुए सभी आरोपी
रांझी तहसीलदार ने छात्रा के बयान लिए हैं. बताया जाता है कि 24 सितंबर को मुख्य आरोपी और छात्रा के पिता का विवाद भी हुआ था. आरोपी अनुराग चौधरी रांझी में मस्ताना चौक में चौधरी मोहल्ले में किराए पर रहता है. वह छात्रा को स्कूल से आते-जाते परेशान करता था. 24 नवंबर को उसने छात्रा की फोटो भी खींची थी. इसकी जानकारी होने पर छात्रा का पिता अनुराग के घर उसे समझाने गया था. यहां दोनों का विवाद भी हुआ था. बाद में अनुराग ने छात्रा के पिता के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था. अनुराग चौधरी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

ये भी पढ़ें-

Corona New Variant: जबलपुर में जर्मन नागरिक मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Omicron: जबलपुर में विदेशों से लौटने वालों की सूचना देने की अपील, कंट्रोल रूम का नंबर जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget