एक्सप्लोरर

MP New CM: मोहन यादव के जरिए BJP का 'Y फैक्टर', 2024 से पहले एक तीर से किए निशाने!

Mohan Yadav News: मोहन यादव मध्य प्रदेश के ओबीसी समाज से आते हैं. बीजेपी के पहले के मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसी समाज से थे. माना जा रहा है कि इसका फायदा बीजेपी को लोकसभा चुनाव में मिल सकता है.

Madhya Pradesh CM: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सीएम के नाम की घोषणा कर सभी को चौंका दिया. जिन नेताओं के नाम सीएम की रेस में थे, उससे उलट पूर्व शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) को राज्य की कमान सौंपी गई. उनके नाम कहीं चर्चा नहीं थी. मोहन यादव मध्य प्रदेश में बीजेपी का बड़ा ओबीसी चेहरा हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है ताकि ओबीसी वोटरों (OBC Voters) के अपनी तरफ आकर्षित कर सके. 

हिंदी प्रदेशों में जातिगत वोटों की भूमिका अहम रहती है. ऐसे में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में जहां विष्णु देव साय को सीएम बनाकर देशभर के अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं को साधने की कोशिश की है जबकि मोहन यादव को मध्य प्रदेश की कमान देकर ओबीसी वोटरों को संदेश देना चाह रही है. आंकड़ों में हिंदी प्रदेशों यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा की बात करें तो यहां ओबीसी मतदाता चुनाव की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. 

लालू और अखिलेश के वोटर्स में लगेगी सेंध!
यूपी में ओबीसी मतदाताओं की संख्या 54 फीसदी है जबकि यादवों की संख्या 10 प्रतिशत है. वहीं, बिहार में 63.13 फीसदी ओबीसी मतदाता हैं तो इनमें 14.26 फीसदी यादव वोटर हैं. मध्य प्रदेश में करीब 42 फीसदी ओबीसी वोटर हैं तो यादव वोटरों की संख्या 12 से 14 प्रतिशत है. वहीं, हरियाणा की बात करें तो यहां 28.3 फीसदी ओबीसी वोटर हैं जिनमें 10 फीसदी यादव हैं. बीजेपी मध्य प्रदेश में ओबीसी प्लस यादव चेहरे को सीएम घोषित कर उत्तर प्रदेश और बिहार में क्रमश: अखिलेश यादव और लालू यादव के वोटर्स में सेंध लगाने की कोशिश की है.

ओबीसी समाज को नहीं किया नाराज
उधर, मध्य प्रदेश के लंबे समय तक सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान को इस बार यह जिम्मेदारी नहीं दी लेकिन उन्होंने ओबीसी नेता को ही सीएम बनाया. बता दें कि शिवराज सिंह भी ओबीसी समाज से आते हैं. ऐसे में बीजेपी ने ओबीसी की नाराजगी भी मोल नहीं ली. 

नेतृत्व में बदलाव कर दिया यह संदेश
उधर, बीजेपी ने नेतृत्व में पीढ़ी का बदलाव देखने को मिला और एक तरह से वह सेकेंड लाइन का नेतृत्व तैयार करती हुई दिख रही है. इसलिए जो नेता पहले कैबिनेट का हिस्सा थे उन्हें आगे लाकर सीएम बनाया गया है. चाहे छत्तीसगढ़ हो या फिर मध्य प्रदेश. मोहन यादव की बात करें तो वह संघ से जुड़े रहे हैं और राजनीतिक करियर की शुरुआत ही एबीवीपी से की है. जबकि शिवराज सिंह सरकार में मंत्री रहने के कारण उनके पास शासन का भी अनुभव है. कुल मिलाकर बीजेपी ने मिशन 2024 की तैयारी के तहत यह फैसला किया है.

ये भी पढ़ें-  Rajendra Shukla Biography: कौन हैं राजेंद्र शुक्ला जो बनेंगे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम? जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget