एक्सप्लोरर

MP News: खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान लगी आग, 13 लोग गिरफ्तार, 5 आरोपी फरार

Khandwa News: खंडवा के एसपी मनोज कुमार राय ने शनिवार को कहा, मशाल यात्रा के आयोजन के लिए जिम्मेदार कुल 13 लोगों को तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है. जबकि पांच लोग अब भी फरार हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आग लगने की घटना के सिलसिले में शनिवार को 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया. घटना में बच्चों और महिलाओं सहित 30 से अधिक लोग झुलस गए थे. घटना 29 नवंबर को मध्य प्रदेश के खंडवा में मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 'मशाल' जुलूस के दौरान हुई. आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई और लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

जिला प्रशासन और पुलिस से जरूरी मंजूरी के बिना मशाल जुलूस आयोजित करने के लिए पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिला पुलिस ने शनिवार को तलाशी अभियान चलाया और खंडवा के विभिन्न स्थानों से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं बाद में पांच और आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पांच अन्य आरोपी अब भी फरार हैं.

पांच आरोपियों की तलाश जारी
खंडवा के एसपी मनोज कुमार राय ने शनिवार को कहा, मशाल यात्रा के आयोजन के लिए जिम्मेदार कुल 13 लोगों को तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है. जांच में पता चला है कि उनमें से पांच आपराधिक गतिविधियों में पहले भी शामिल रहे हैं और वे जमानत पर बाहर हैं. बाकी पांच आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मशाल जुलूस में महिलाओं और बच्चों समेत 250 से अधिक लोग शामिल हुए थे. जुलूस खत्म होने के बाद लोग घंटाघर चौक पर जमा हो गए. इस बीच कुछ मशालें जमीन पर उस जगह गिर गईं, जहां आग लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाला तरल पदार्थ रखा हुआ था. इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. पुलिस ने बताया कि ज्यादातर लोगों के हाथ और चेहरे झुलस गए हैं. हालांकि, किसी जनहानि की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें: इंदौर में सुमित्रा महाजन के बेटे के कार शोरूम में तोड़फोड़, BJP नेता के भतीजे पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget