एक्सप्लोरर

इंदौर में सुमित्रा महाजन के बेटे के कार शोरूम में तोड़फोड़, BJP नेता के भतीजे पर आरोप

Indore News: इंदौर में लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के कार शोरूम में तोड़फोड़ हुई है और उनके पोते से भी मारपीट करने का मामला सामने आया है.

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर से शुक्रवार की रात सनसनीखेज घटना सामने आयी है. लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के कार शोरूम में तोड़फोड़ हुई है. तोड़फोड़ का आरोप राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया के भतीजे सौरभ पर लगा है. घटना नेमावर रोड स्थित मिड्रवेस ऑटोमोबाइल शोरूम पर हुई. मंत्री का भतीजा  शोरूम में कार की सर्विसिंग करवाने पहुंचा था. बताया जा रहा है कि सौरभ साथियों के साथ बिल पेमेंट किए बिना कार बाहर निकालने लगा.

शोरूम के कर्मचारियों ने बिल पेमेंट करने को कहा. पेमेंट को लेकर सौरभ का कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया. कार रोके जाने पर सौरभ ने शोरूम में तोड़फोड़ सहित सिद्धार्थ महाजन के साथ हाथापाई भी की. हंगामा, तोड़फोड़ और हाथापाई की वारदात  सीसीटीवी में कैद हुई है. मौके पर मौजूद सर्विस सेंटर के सिक्युरिटी गार्ड गणेश दुबे ने आंखों देखा हाल बताया. दुबे ने बताया कि सौरभ साथियों के साथ आया था. रोके जाने पर शोरूम में पत्थरों से तोड़फोड़ कर दी.

बीजेपी नेता के भतीजे की दबंगई

साथियों के साथ मिलकर कर्मचारियों की पिटाई भी की. पोता सिद्धार्थ महाजन बीच बचाओ करने आया. सौरभ ने सुमित्रा महाजन के पोते के साथ भी हाथपाई की गई. विवाद सर्विसिंग के रुपये चुकाने को लेकर हुआ था. बिल चुकाए बिना गाड़ी सौरभ ले गए. आजाद नगर थाना प्रभारी नीरज कुमार के अनुसार सौरभ करोसिया उद्योग नगर स्थित सर्विस सेंटर पर गाड़ी सर्विसिंग के लिए लेकर आया था. सर्विसिंग के पेमेंट देने को लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया.

हाथापाई, तोड़फोड़ पर बोले चाचा

सौरभ ने तोड़फोड़ और मारपीट की. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर 6 आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री प्रताप करोसिया का कहना है कि सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन का सर्विस सेंटर है. गाड़ी रिपेयरिंग को लेकर भतीजे का विवाद हुआ था. मामला संज्ञान में आने के बाद सुमित्रा महाजन सहित बेटे मिलिंद महाजन से बात की. बातचीत में कहा कि आरोपी भतीजे को अपराध के लिए संरक्षण देने का इरादा नहीं है. उन्होंने मेरे कहने पर ही मुकदमा दर्ज करवाया है. छोटे भाई ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सौरभ को नहीं पता था कि सुमित्रा महाजन के बेटे का सर्विस सेंटर है.

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश: टीचर की डांट से नाराज छात्र ने प्रिंसिपल को मारी गोली, मौके पर मौत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए खुशखबरी! सिर्फ ढाई घंटे में पूरा होगा 6 घंटों का सफर
दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए खुशखबरी! सिर्फ ढाई घंटे में पूरा होगा 6 घंटों का सफर
क्या दुनिया में होने वाली महाविनाशकारी जंग? एलन मस्क की इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सभी की नींद
क्या दुनिया में होने वाली महाविनाशकारी जंग? एलन मस्क की इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सभी की नींद
IPL 2026 की नीलामी में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सुपर स्टार, लिस्ट देख मायूस होंगे आप
IPL 2026 की नीलामी में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सुपर स्टार, लिस्ट देख मायूस होंगे आप
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की नई डेट वायरल, जानें क्रिकेटर के भाई ने क्या कहा
स्मृति-पलाश की शादी की नई डेट वायरल, जानें क्रिकेटर के भाई ने क्या कहा
Advertisement

वीडियोज

श्रीलंका में दितवाह तूफान का कहर, अब तक 390 लोगों की हुई मौत
Bandhan Gold & Silver ETF Full Review | NFO Details, Returns Logic, Rally Explained | Money Live
Khabar Filmy Hain: मृणाल ठाकुर डेटिंग लाइफ को लेकर एक बार फिर गॉशिप गलियारों लगी आग
Salman Khan, The Intensity, Songs, and Success Behind Tere Naam, Sameer Anjaan Interview
Delhi News: चोरी का सनसनीखेज मामला! अस्पताल में महिला के शव से गहने गायब | Crime News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए खुशखबरी! सिर्फ ढाई घंटे में पूरा होगा 6 घंटों का सफर
दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए खुशखबरी! सिर्फ ढाई घंटे में पूरा होगा 6 घंटों का सफर
क्या दुनिया में होने वाली महाविनाशकारी जंग? एलन मस्क की इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सभी की नींद
क्या दुनिया में होने वाली महाविनाशकारी जंग? एलन मस्क की इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सभी की नींद
IPL 2026 की नीलामी में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सुपर स्टार, लिस्ट देख मायूस होंगे आप
IPL 2026 की नीलामी में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सुपर स्टार, लिस्ट देख मायूस होंगे आप
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की नई डेट वायरल, जानें क्रिकेटर के भाई ने क्या कहा
स्मृति-पलाश की शादी की नई डेट वायरल, जानें क्रिकेटर के भाई ने क्या कहा
पाकिस्तान को खून के आंसू रुला रहा BLF,  हमले में पहली बार महिला फिदायीन का किया इस्तेमाल, चीनी प्रोजेक्ट बना निशाना
पाकिस्तान को खून के आंसू रुला रहा BLF, हमले में पहली बार महिला फिदायीन का किया इस्तेमाल, चीनी प्रोजेक्ट बना निशाना
Explained: सूरज-सितारों को रहबर बनाकर, हजारों किलोमीटर का सफर कैसे तय करते प्रवासी पक्षी, आखिर भारत ही ठिकाना क्यों?
Explained: सूरज-सितारों को रहबर बनाकर, हजारों किलोमीटर का सफर कैसे तय करते प्रवासी पक्षी, आखिर भारत ही ठिकाना क्यों?
CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की नई गाइडलाइंस, स्कूलों को सख्त निर्देश; जानें
CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की नई गाइडलाइंस, स्कूलों को सख्त निर्देश; जानें
तीन तरफ से हाईराइज से घिरा है मेरा मकान, ऐसे में सोलर पैनल लगवाने से क्या होगा फायदा?
तीन तरफ से हाईराइज से घिरा है मेरा मकान, ऐसे में सोलर पैनल लगवाने से क्या होगा फायदा?
Embed widget