एक्सप्लोरर

MP Election Results: 'मुख्यमंत्री पद का दावेदार न पहले था, न अब', मध्य प्रदेश में सीएम फेस पर क्या बोल गए शिवराज?

MP Election Results 2023: भोपाल में एक कार्यक्रम के बाद संवाददाता के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने दिल्ली नहीं जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि वह पहले या अब भी, कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं किया था. मध्य प्रदेश में, भाजपा को 230 सदस्यीय विधानसभा में से 163 सीट मिलीं, जबकि कांग्रेस को 66 सीट और भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट मिली.

चौहान ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘ मैं न तो पहले मुख्यमंत्री (पद) का दावेदार था और न ही आज हूं. एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, मैंने हमेशा भाजपा द्वारा सौंपे गए किसी भी कार्य को अपनी सर्वोत्तम क्षमता, वास्तविकता और ईमानदारी से एवं समर्पण के साथ किया है.’’ चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके 64 वर्षीय नेता ने कहा कि वह 'भाजपा के कार्यकर्ता' होने के लिए भाग्यशाली हैं.

चौहान ने कहा, ‘‘ मैं भाग्यशाली हूं कि (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं और मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला. मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है. मोदी जी हमारे नेता हैं और उनके साथ काम करने में हमें हमेशा गर्व और खुशी महसूस होती है.’’उन्होंने मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया.

भोपाल में एक कार्यक्रम के बाद संवाददाता के सवाल का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने दिल्ली नहीं जा रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ कल, मैं छिंदवाड़ा जा रहा हूं, जहां हम (जिले की) सात सीटों में से एक भी जीतने में असफल रहे. मैंने संकल्प लिया है कि भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करे और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें.’’ प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा हार गई. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में 28 सीटें जीतीं, लेकिन छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ ने जीत हासिल की.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget