एक्सप्लोरर

Dewas Crime: गुंडों को पकड़ने के लिए पुलिस का फिल्मी अंदाज, अब एसपी ने की जनता से यह अपील

Dewas News: देवास में माफिया गुंड़ों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है. एसपी डॉ शिवदयाल सिंह के सख्त निर्देश के बाद पुलिस वे और वाहन बदलकर छापामार कार्रवाई कर रही है.

Dewas Police: कोरोना की तीसरी लहर के बीच भी माफिया और गुंडों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है. देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह के सख्त निर्देश के बाद पुलिस वेश और वाहन बदलकर छापामार कार्रवाई कर रही है. इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 18 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. एसपी डॉ शिवदलाल सिंह ने अपना मोबाइल नंबर देकर जिले भर के लोगों से अपराध की जानकारी देने की अपील भी की है.

कैसे हुए गिरफ्तार
देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह को यह शिकायत मिल रही थी कि औद्योगिक थाना क्षेत्र और कोतवाली थाना क्षेत्र में जुएं और सट्टे के कुछ नए अड्डे शुरू हो गए हैं. इसके बाद उन्होंने दोनों थाने के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए. औद्योगिक थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने पालनगर के कच्चे रास्ते पर अपनी टीम के साथ छापामार कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस वेश बदलकर ट्रैक्टर में सवार होकर पहुंची. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यदि शासकीय जीप का इस्तेमाल किया जाता तो दूर से ही बदमाश को छापे की भनक लग जाती और वे भाग जाते. इसलिए पुलिस ग्रामीणों की तरह ट्रैक्टर में बैठकर पहुंची. पुलिस ने 15 बदमाशों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया. उनके पास से 75000 रुपए से ज्यादा की राशि बरामद की गई है. कोतवाली पुलिस ने भी छापामार कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक यहां कार में जुआ खिलाया जा रहा था. 

हर कोई करें शिकायतकर्ता
एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना देकर पुलिस की मदद भी कर सकते हैं. उन्होंने अपने मोबाइल नंबर 7049125100 को जनता के बीच सार्वजनिक किया है. आमतौर पर यह देखने में आता है कि निचले स्तर पर अपराध की शिकायत करने वाले का नाम भी सार्वजनिक हो जाता है. जिसके बाद गुंडे-बदमाश शिकायत करने वाले दुश्मनी के चलते बदला भी ले सकते हैं. संभवत: इसी कारण से एसपी ने खुद गोपनीयता बनाए रखने के लिए अपना मोबाइल नंबर वायरल करवा दिया है. 

शराब और वाहन जप्त
देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह का मुखबिर तंत्र मजबूत होने की वजह से हाल ही में देवास पुलिस ने 50 लाख की अवैध शराब जब्त की थी. यह कार्रवाई उज्जैन संभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई रही है. इसके अलावा उनके द्वारा दो करोड़ से ज्यादा के ऐसे वाहन जब्त किए गए हैं जो वाहन मालिक खुद बीमा लेने के लिए चोरी करवा देते थे. यह कार्रवाई भी जनता के बीच से आई शिकायतों के आधार पर हुई है. इसी वजह से बड़े अधिकारी खुद जनता से सीधे जुड़ कर कार्रवाई करवा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Indore News : इंदौर के चिकित्सा महाविद्यालय में आंबेडकर का नाम मिटाने पर हुआ विवाद, भीम आर्मी ने की पुलिस में शिकायत

MP News: मध्य प्रदेश से कांग्रेस सांसद नकुल नाथ को नहीं लगता कोरोना से डर, जानिए कोरोना पर और क्या-क्या कहा

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान

वीडियोज

Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget