एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election: दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर तंज, फोटो शेयर कर कहा- 'BJP अब BCP बन गई है'

MP News: दिग्विजय सिंह ने एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस युक्त हो गई है. बीजेपी अब बीसीपी बनती जा रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ से लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है. दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक फोटो शेयर कर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी अब कांग्रेस युक्त हो गई है. 'बीजेपी' अब 'बीसीपी' हो गई है. वहीं अब भारतीय जनता पार्टी ने भी दिग्विजय सिंह के तंज का जवाब दिया है. 

भारतीय जनता पार्टी जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर लगातार हमले करते हुए उनके कार्यकाल में होने वाली वादा खिलाफी को जनता के बीच रख रही है. वहीं कांग्रेस भी आरोप लगाने में पीछे नहीं हट रही है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. इस फोटो में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मंत्री तुलसी सिलावट, कांग्रेस से आए पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार और संजय शुक्ला नजर आ रहे हैं. 

दिग्विजय सिंह ने शेयर की ये फोटो
इसके साथ ही सीएम मोहन के पास इंदौर की विधायक मालिनी गौड और पीछे सुदर्शन गुप्ता दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि 'मध्य प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस युक्त हो गई है. बीजेपी अब बीसीपी यानी भारतीय कांग्रेस पार्टी बनती जा रही है.'


MP Lok Sabha Election: दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर तंज, फोटो शेयर कर कहा- 'BJP अब BCP बन गई है

बीजेपी ने किया पलटवार
दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि 'यह कांग्रेस के लिए शर्म की बात है कि कांग्रेस के कई पूर्व विधायक, विधायक और बड़े नेता पार्टी से किनारा कर रहे हैं. इसका परिणाम भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा.

कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने का एक बड़ा कारण दिग्विजय सिंह भी है. उनके 10 साल के कार्यकाल में मध्य प्रदेश की जो दुर्गति हुई थी, उसका खामियाजा आज तक कांग्रेस को भुगताना पड़ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जिन नेताओं का जिक्र कर रहे हैं, वह अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.' 

ये भी पढ़े: 'अगर उन्हें पार्टी स्वीकार करती तो फिर मैं...', कमलनाथ के बीजेपी में आने को लेकर क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget