एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जीतू पटवारी का बड़ा बयान, '...तो मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा'

Jitu Patwari News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एफआईआर दर्ज होने पर कहा कि मैं कानून का सम्मान करता हूं. अधिकारी अगर बीजेपी के नौकर बन गए तो, उनको सजा तो देनी चाहिए.

Jitu Patwari News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक व्यक्ति गजराज लोधी को कथित रूप से मानव मल खिलाने के दावों के मामले में नया मोड़ आ गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर झूठा बयान दिलवाने और वीडियो वायरल कराने के आरोप में FIR की गई है. 

इन आरोपों पर जीतू पटवारी ने कहा कि अगर ये सच होगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगा. उन्होंने सोमवार (30 जून) को कहा, ''लोधी जी को जिंदगी में मैंने देखा नहीं है. न पहले देखा और न उसके बाद देखा. वो जितनी देर आए, उतनी देर ही बात हुई. उनसे जितनी देर बात हुई. पब्लिक डोमेन में बात हुई है. अगर एक सबूत मिल गया कि मैंने अलग जाकर बात की है तो मैं अभी तुरंत इस्तीफा दे दूंगा.''

FIR पर पटवारी ने कहा कि मैं कानून का सम्मान करता हूं. प्रशासन-अधिकारियों का सम्मान करता हूं. मैं उनसे अलग नहीं हूं. अधिकारी अगर बीजेपी के नौकर बन गए तो, उनको सजा तो देनी चाहिए. समय और परिस्थितियां सजा देगी.

क्या है गजराज लोधी का दावा?

मूड़रा गांव के गजराज लोधी का दावा है कि 25 जून को कांग्रेस नेताओं ने उसे ओरछा ले जाकर जीतू पटवारी से मुलाकात करवाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि मानव मल खिलाने का आरोप लगाना होगा. बदले में आर्थिक मदद दिलाने का वादा किया गया.

बीजेपी का निशाना

गजराज लोधी के दावों पर मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद वी.डी. शर्मा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा, "कानून सबके लिए समान होता है. चाहे सत्ताधारी दल हो या कोई और दल, कानून सबके लिए एक जैसा है, इसलिए आपके लिए कानून नहीं बदला जा सकता. जीतू पटवारी आप पर मैन्युपुलेशन के गंभीर आरोप हैं. क्या झूठ बोलकर समाज में माहौल खराब करना सामान्य बात है?. जो सच है, वही बोलिए, जब कानून काम करता है तो वह पाप नहीं बल्कि न्याय होता है. कानून अपना काम करता है, कानून किसी के दबाव में काम नहीं करता."

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget