एक्सप्लोरर

MP CM Face: एमपी में नए सीएम फेस पर विधायकों ने कहा, 'जिसे हाईकमान चाहेगा वही बनेगा...'

MP New CM: इंदर सिंह परमार से जब सवाल पुछा गया कि इस बार किसे मुख्यमंत्री देखना चाहेंगे तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व जो चेहरा तय करेंगे, वही सीएम होंगे.

MP Assembly Election Results 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर खींचतान जारी है. मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक इस पर मंथन चल रहा है. लगभग सभी बड़े नेताओं के मन में कहीं न कहीं लड्डू फूट रहे हैं और सीएम बनने की मंशा है. हालांकि, आठ दिन बाद भी बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व सीएम चेहरे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर सका है. इस बीच विजयश्री हासिल करने के बाद विधानसभा आ रहे नवनिर्वाचित विधायकों से एबीपी न्यूज़ संवाददाता से चर्चा की और उनके मन के अंदर क्या है यह जानने का प्रयास किया. 

एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने विधायक और मध्य प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) सहित पथरिया सीट से विधायक लखन पटेल, गौतम टेटवाल, विधायक सारंगपुर और विधानसभा क्षेत्र गुड़ से विधायक नरेंद्र सिंह से चर्चा कर उनके मन की बात जानी. सभी निर्वाचित विधायकों ने कहा कि जो हाईकमान तय करेगा, वहीं मध्य प्रदेश का अगला सीएम होगा.

कब तय होगा सीएम का नाम

इंदर सिंह परमार से जब सवाल पुछा गया कि इस बार किसे मुख्यमंत्री देखना चाहेंगे तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व जो चेहरा तय करेंगे, वहीं सीएम होंगे. मध्य प्रदेश को विकास देने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को विश्व मंच पर स्थापित करने का काम किया है. मोदी पर जनता का अटूट विश्वास है. उसी आधार पर चुनाव लड़ा था, आगे भी हम उसी रणनीति पर काम करेंगे. 

पथरिया के विधायक लखन पटेल ने कहा कि पार्टी जिसे तय करेगी हम उसी को मुख्यमंत्री देखना चाहेंगे. विधायक दल की बैठक होगी, सभी विधायक मिलकर तय करेंगे. कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, शिवराज सिंह चौहान की पसंद के बारे में जब विधायक लखन पटेल से पूछा तो, उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ हैं हमारे. विधायक दल की बैठक में तय होगा सीएम का नाम.

सीएम के नाम पर क्या बोले बीजेपी विधायक? 

सारंगपुर के विधायक गौतम टेटवाल ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में भगवा छा रहा है. बीजेपी की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति नीति को देश ने स्वीकार किया है. सीएम के चेहरे पर बोले विधायक टेटवाल पार्टी जिसे तय कर देगी, स्वीकार है. आम कार्यकर्ता भी सीएम बन सकता है. नरेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी जो गरीब-किसान कल्याण के लिए काम किया है उसे आगे बढ़ाना है. हाईकमान जिसे चाहेगा वही मुख्यमंत्री बनेगा.

ये भी पढ़ें: Indore Metro: इंदौर को मिली वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात, जल्द जारी होगा शेड्यूल, उज्जैन कुंभ यात्रियों को होगी सहूलियत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget