एक्सप्लोरर

किसानों को करोड़ों की सौगात, CM मोहन यादव बोले- 'अन्नदाता की मुस्कान प्रदेश की ताकत'

Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार हर परेशानी में किसान के साथ है. हम किसानों के हर संकट में साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

मध्य प्रदेश की सरकार हर संकट में किसानों के साथ खड़ी है. इस स्पष्ट संदेश के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 सितंबर को अतिवृष्टि-बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के लिए राहत राशि का वितरण किया. उन्होंने एक क्लिक के माध्यम से किसानों को 20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. 

मध्य प्रदेश सरकार साल 2025-26 तक 188 करोड़ 52 लाख रुपये आपदा प्रभावित लोगों को ट्रांसफर कर चुकी है. प्रदेश सरकार का कहना है कि इन दिनों मौसम असंतुलित हो गया है. इसलिए सरकार किसानों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है. प्रदेश सरकार का मानना है कि किसानों की मुस्कान ही राज्य की ताकत है. 

सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों से बात

बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन से कई जिलों के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की. उन्होंने किसानों से उनका हालचाल जाना और सरकार का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में मौसम की मार से परेशानी आई है. इस परेशानी का सरकार ने समाधान कर दिया है.

'सरकार परेशानी में किसानों के साथ'

सीएम ने कहा कि खेतों में किसान और सीमा पर जवान दोनों आंधी-तूफान और कष्टों के बीच अपनी मौजूदगी से, मेहनत से, जान की बाजी लगाकर देश के लोगों की सेवा करते हैं. प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा बारिश हुई और कहीं-कहीं कम बारिश भी हुई. इस असंतुलन की कीमत हमें थोड़ी-थोड़ी चुकानी पड़ रही है. सरकार हर परेशानी में किसान के साथ है. हमारी सरकार बाढ़ के दौरान भी जनता के बीच गई. सरकार किसानों के हर संकट में साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है. 

किसानों को सरकार पर पूरा भरोसा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज 11 जिलों के 12 हजार हेक्टेयर से ज्यादा बड़े क्षेत्र में 17500 भाई-बहनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 20 करोड़ रुपये की राशि दे रहे हैं. किसान हमारी सरकार पर पूरा भरोसा करता है. किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है. उनके नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार जनकल्याण के काम कर रही है. इससे पहले हमने 30 करोड़ की राहत राशि ट्रांसफर की थी. 2025-26 में अभी तक 188 करोड़ 52 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है. 

'मिलकर आपदा से मुकाबला करेंगे'

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हर किसान को आश्वासन देना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में हमारी सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है. किसानों की मुस्कान ही मध्यप्रदेश की ताकत है. किसान अपनी मेहनत से एक फिर जीवन के मैदान में उतरेंगे. हमें आशा है कि अगली फसल इस नुकसान की भरपाई कर देगी. 

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस आपदा से मुकाबला करेंगे. किसान कभी हार नहीं मानता, वह जीवटता के साथ आने वाले कल की तैयारी करता है. आइए हम सब मिलकर एक बार फिर कामना करें कि एक बार फिर धरती माता हमारे अन्न के भंडार भरेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget