एक्सप्लोरर

MP News: BJP ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां की शुरू, सुहास भगत को सौंपी गई यह जिम्मेदारी

MP News: मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते बीजेपी ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं, इसी कड़ी में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को RSS में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Jabalpur: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 2023 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिहाज से बीजेपी के संगठन में फेरबदल अभी से शुरू हो गया है. बीजेपी (BJP) के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत (Suhas Bhagat) की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में वापसी हुई है. उन्हें संघ के बौद्धिक वर्ग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह जबलपुर (Jabalpur) में रहकर कामकाज देखेंगे. वहीं हितानंद शर्मा (Hitanand Sharma) फिलहाल संगठन मंत्री का काम देखेंगे. बीजेपी में संगठन महामंत्री का पद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है.

संघ की पिछले दिनों हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में सुहास भगत को मध्य क्षेत्र (मप्र-छग) का बौद्धिक प्रमुख नियुक्त किया गया है. उनका मुख्यालय जबलपुर नियत किया गया है. उनके स्थान पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए जाने की बात चल रही है, फिलहाल अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. फिलहाल सुहास भगत के संघ में वापस जाने से संगठन मंत्री की जिम्मेदारी हितानंद शर्मा ही संभालेंगे.

MP News: निरीक्षण के दौरान गायब मिले सिहोरा सिविल अस्पताल के डॉक्टर, अव्यवस्थाओं को देख कलेक्टर भी हुए दंग

साल 2016 में सुहास भगत को संघ से बीजेपी में भेजा गया था. उस समय संगठन और सत्ता में समन्वय को सुदृढ़ करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए, यह निर्णय लिया गया था. कहा जाता है कि, भगत ने प्रदेश बीजेपी में नई पीढ़ी वाली पार्टी को तैयार किया. उनके कार्यकाल में मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बना, जहां पर सभी मण्डल अध्यक्ष 40 वर्ष से कम आयु के हैं.

सुहास भगत ने इन जगहों पर बीजेपी के लिए निबाही है महत्वपूर्ण भूमिका
उन्होंने सभी महानगरों में युवाओं को जि़ला अध्यक्ष नियुक्त करने में बड़ी भूमिका निभाई है. संगठन के साथ उनके तालमेल की बदौलत संगठनात्मक नियुक्तियों में विधायकों के एकाधिकार को समाप्त किया गया. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की 2020 में समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में एंट्री के बाद पार्टी के अलग-अलग धड़ों के साथ समन्वय स्थापित करने में भी सुहास भगत की बड़ी भूमिका रही.

मध्यप्रदेश के संगठन को डिजिटिलाइज बनाने के लिए हुए फैसले के अंतर्गत बूथ विस्तार करने और बूथों को डिजिटाइज करने में भी भगत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. भगत अपने पूरे कार्यकाल में निर्विवादित होकर सबको साथ लेकर काम करते रहे और उपचुनाव के दौरान छोटी-छोटी टोलियों के माध्यम से बीजेपी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का काम उन्होंने बखूबी निभाया है, जो पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण साबित हुई है. 

यह भी पढ़ें:

Maternal Mortality Ratio: यूपी, एमपी सहित देश के कई राज्यों में मातृ मृत्यु अनुपात बेहद चिंताजनक, जानिए क्या है स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget