एक्सप्लोरर

MP News: अरविंद केजरीवाल के The Kashmir Files पर दिए बयान पर बीजेपी नेता वी. डी. शर्मा का पलटवार, दिया यह जवाब

MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वी. डी. शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के "The Kashmir Files" पर दिए बयान पर कहा, केजरीवाल को भारत के लोगों और भारत की संस्कृति से प्रेम नहीं है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष वी. डी. शर्मा (V D Sharma) ने दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के "द कश्मीर फाइल्स मूवी" (The Kashmir Files) पर दिए बयान पर, पलटवार करते हुए बड़ा आरोप लगाया है. शर्मा ने कहा कि केजरीवाल को भारत से प्रेम नहीं है, भारत की संस्कृति (India Culture) से प्रेम नहीं है, भारत के लोगों से प्रेम नहीं है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, "गलती के कारण आज ये (केजरीवाल) ऐसे स्थानों पा बैठे हैं. अगर इन्हें कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandit) के दर्द पता होता तो ऐसा बयान नहीं न देते. बीजेपी के अध्यक्ष वी. डी. शर्मा जबलपुर (Jabalpur) दौरे के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर यह कहा
बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा था कि, 'द कश्मीर फाइल्स' को दिल्ली में टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे बीजेपी विधायकों को फिल्म को यूट्यूब पर 'अपलोड' करके इसे सबके लिए फ्री कर देना चाहिए. विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक लाभ के लिए फिल्म का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था.

MP News: छिंदवाड़ा में महिला अफसर को ब्लैकमेल कर वसूले 1.80 करोड़, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मध्य प्रदेश में बीजेपी चुनावी मोड में
दरअसल वी डी शर्मा जबलपुर में बीजेपी की संगठनात्मक बैठक में भाग लेने जबलपुर पहुंचे थे. कहा जा सकता है कि, मध्य प्रदेश में बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है. एक तरफ सरकार पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जबलपुर में बीजेपी संगठनात्मक बैठक चल रही है. जबलपुर में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक चली, तो वही आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह समेत कई पदाधिकारी मंथन के लिए जुटे हुए हैं.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभ चुनाव को लेकर यह कहा
इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मीडिया से कहा कि, सरकार और संगठन दोनों ही प्रदेश में मजबूती के साथ अपनी तैयारी कर रहे हैं. आज जबलपुर में प्रकोष्ठ और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर काम की समीक्षा की जाएगी. बीडी शर्मा ने कहा कि, मध्य प्रदेश में बीजेपी हर वर्ग के युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है. मध्य प्रदेश में यूथ कनेक्ट अभियान शुरू होगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी इतिहास रचेगी.

राहुल गांधी के यूथ आइकन को लेकर बीजेपी नेताओं ने दिया यह बयान
इसके साथ ही शर्मा ने राहुल गांधी के यूथ आइकन होने पर भी सवाल उठाए. वी डी शर्मा ने कहा कि, यह तो कांग्रेसी जाने कि राहुल गांधी कैसे यूथ आइकन है. बीडी शर्मा ने कहा कि भोपाल में कश्मीरी पीड़ितों पर आधारित म्यूजियम खोला जा रहा है, जिसके जरिए कश्मीरी पंडितों की पीड़ा आम जनता तक पहुंचाई जाएगी.

 

यह भी पढ़ें:

Indore News: इंदौर में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह ने बढ़ती महंगाई की बताई ये बड़ी वजह, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget