एक्सप्लोरर

Bhind News: भंडारे के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर बरपाया कहर, 6 लोग अस्पताल में भर्ती, एक बुजुर्ग की मौत

Madhya Pradesh News: मधुमक्खियों के काटने से घायलों के समूचे शरीर पर सूजन आ गई, जिसके चलते आनन-फानन में सबको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.

Bhind News: भिंड के देहात थाना के अंतर्गत आने वाले बरका पुरा गांव में सोमवार को सिद्ध बाबा (Siddha Baba) के मंदिर पर भंडारे के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया. हमले में दो दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई, जिनमें से आधा दर्जन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को 80 साल की बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. 

दो दर्जन महिलाएं हुई घायल

दरअसल, बरका पुरा गांव के रहने वाले वृंदावन सिंह कुशवाह ने गांव के पास ही स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर पूजा-पाठ कराया था. इसके बाद भंडारा का आयोजन था. भंडारा कार्यक्रम में ज्यादातर लोगों ने भंडारा प्रसादी ग्रहण कर ली थी. घर परिवार की महिलाएं भंडारा प्रसाद खाने के लिए जैसे ही बैठीं, तभी बरगद के पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां उड़ने लगी और प्रसाद ग्रहण कर रही महिलाओं पर हमला बोल दिया. इस दौरान मधुमक्खियों के काटने से दो दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं. 

80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत

वहीं, गंभीर घायलों में से 80 साल की बुजुर्ग महिला नेत्र राम कुशवाह, ओमती कुशवाह, कामिनी देवी, मधु देवी, जमुना देवी और करिश्मा को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इनमें से नेत्र राम कुशवाह की मौत हो गई. वहीं, मामूली घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है. दरअसल, मधुमक्खियों के काटने से घायलों के समूचे शरीर पर सूजन आ गई, जिसके चलते आनन-फानन में सबको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. जहां पर 80 वर्षीय वृद्ध महिला नेत्र राम कुशवाहा की इलाज के दौरान आज मौत हो गई. वहीं, घायल महिलाओं का भिंड के जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है. गौरतलब है की प्रदेश यह का पहला ऐसा मामला है, जब किसी भंडारे में मधुमक्खियों की तरफ से हमला बोला गया, जिसमें एक वृद्ध महिला को अपनी जान गवानी पड़ी है.

ये भी पढ़ेंः MP News: जबलपुर-हैदराबाद के बीच एलाइंस एयर की नई फ्लाइट 28 मार्च से, जारी किया गया शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget