एक्सप्लोरर

Barwani Crime: जनपद पंचायत के सीईओ और लेखापाल रिश्‍वत लेते गिरफ्तार, सेवानिवृत्त बीडीओ से इसलिए ले रहे थे घूस

MP News: डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि क्लर्क चंदेल ने बड़वानी के जिलाधिकारी कार्यालय के कैंटीन में खान से रिश्वत की राशि ली और बाद में इसे सीईओ मुवेल के हवाले कर दिया.

Madhya Pradesh Crime News: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) समेत दो सरकारी कारिंदों को एक सेवानिवृत्त अफसर से 15,000 रुपये की कथित घूस लेने के आरोप में शुक्रवार (28 जुलाई) को रंगे हाथों पकड़ा गया. लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि कथित घूस सेवानिवृत्त अफसर के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते से रकम निकालने की स्वीकृति से जुड़ी सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के बदले ली गई.

उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि बड़वानी जिले के पाटी की जनपद पंचायत के सीईओ रवि मुवेल और क्लर्क संतोष चंदेल को जाल बिछाकर पकड़ा गया, जब वे इस निकाय के सेवानिवृत्त ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) अफसर खान से कथित घूस के रूप में 15,000 रुपये ले रहे थे. डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने खान के जीपीएफ खाते से रकम निकालने की मंजूरी से जुड़ी सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के बदले उनसे रिश्वत मांगी थी.

इस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया
डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि क्लर्क चंदेल ने बड़वानी के जिलाधिकारी कार्यालय के कैंटीन में खान से रिश्वत की राशि ली और बाद में इसे सीईओ मुवेल के हवाले कर दिया. डीएसपी ने बताया कि रंगे हाथों पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) में कार्रवाई की जा रही है.

चार्जशीट पेश किए जाने के वक्त अदालत में  रहेंगे मौजूद
उन्होंने बताया कि आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के प्रावधानों के तहत उन्हें नोटिस दिया गया है कि वे लोकायुक्त पुलिस की जांच में सहयोग करेंगे और चार्जशीट पेश किए जाने के वक्त अदालत में मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Maihar Rape News: सतना रेप केस पर भड़के कमलनाथ, कहा- 'मध्यप्रदेश में नहीं बची कानून-व्यवस्था, अपराधी हैं बेखौफ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget